मनोरंजन » ‘वे बच्चे मेरे अपने हैं’, गुल्लक तोड़ जिन्होंने की मदद, राजपाल ने तोड़ा उनका दिल? अब बोले- गले लगाऊंगा

‘वे बच्चे मेरे अपने हैं’, गुल्लक तोड़ जिन्होंने की मदद, राजपाल ने तोड़ा उनका दिल? अब बोले- गले लगाऊंगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव से कुछ बच्चें नाराज हैं. ये वो बच्चें हैं, जिन्होंने जेल में बंद राजपाल यादव के घर में अपनी पॉकिट मनी डाक से भेजी थी. उन्होंने वीडियो शेयर कर ये नाराजगी जताई तो एक्टर ने वादा कर कहा कि वह उन बच्चों से जरूर मिलेंगे और उन्हें गले लगाकर फोटो भी खिचवाएंगे.

गुल्लक तोड़ जिन्होंने की मदद, राजपाल यादव ने तोड़ा उनका दिल?Zoom

राजपाल यादव जल्द उन बच्चों से मिलेंगे. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 19 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. तिहाड़ जेल में बिताए इस कठिन समय के दौरान उन्हें कई लोगों का साथ मिला, लेकिन सबसे खास था उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गुरुकुल सेवा ट्रस्ट स्कूल के बच्चों का प्यार. बॉलीवुड सेलेब्स जब मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे थे, तब गुरुकुल के बच्चों ने अपनी जेब खर्ची यानी पॉकेट मनी राजपाल के पैतृक गांव के पते पर डाक से भेजकर मदद के हाथ आगे बढ़ाए थे.

राजपाल यादव बाहर आए और उन्होंने उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें मदद की. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 29 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ये बच्चे राजपाल यादव से अपनी नाराजगी जता रहे थे.

‘हम आपसे नाराज हैं’

वायरल हो रहे वीडियो में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट स्कूल के बच्चे राजपाल यादव से अपनी नाराजगी जता रहे थे. वीडियो में बच्चे कहते हैं, ‘नमस्ते राजपाल भैया, हमें पता चला कि आप जेल से छूटकर घर आ गए हैं. आपको बहुत-बहुत बधाई. हम सब आपसे मिलना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि हमने जो मदद भेजी थी, वह आपको मिली या नहीं? अगर मिली तो आपने हमारे पत्र का जवाब क्यों नहीं दिया? हम आपसे नाराज हैं.’

राजपाल ने किया बच्चों से वादा

सोशल मीडिया पर ये बात उठी और राजपाल याद तक जा पहुंची. पीटीआई से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि वह अभी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं और जल्द ही इन बच्चों से मिलने जाएंगे. उन्होंने कहा,’बच्चों से मिलने की बात है तो मुझे बताया गया था कि वे किसी अनाथालय से हैं. मेरे विचार से अगर बच्चे किसी आश्रम में हैं तो वे अनाथ नहीं होते.’ जब उन्हें बताया गया कि बच्चे गुरुकुल स्कूल के हैं तो एक्टर भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ‘मैं गुरु परंपरा में विश्वास रखने वाला इंसान हूं और वे सभी बच्चे मेरे अपने हैं. मैं निश्चित रूप से उनसे मिलूंगा, उन्हें गले लगाऊंगा और उनके साथ फोटो खिंचवाऊंगा.’

21 फरवरी बच्चों ने भेजी थी मदद

गुरुकुल सेवा ट्रस्ट स्कूल के चेयरमैन कुमार सागर ने बताया कि करीब 40 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा करके 21 फरवरी को राजपाल यादव के पैतृक गांव के पते पर भेजी थी, जब वह जेल में थे. बच्चों ने एक भावुक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने एक्टर से रिहाई के बाद मिलने की इच्छा जताई थी.

कर्जा नहीं चुका पाए राजपाल, इसलिए पहुंचे थे जेल

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निवेश के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. ब्याज समेत रकम न चुका पाने के कारण उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था. इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी उनकी मदद की थी.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी