Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के बर्ताव का जिक्र करते हुए उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश के बारे में बता रही हैं. एक तरफ जहां अक्षय खन्ना का पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है और वे ‘धुरंधर’ जैसी 1300 करोड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी धाक जमाई है. जहां अक्षय जल्द ही ‘महाकाली’ के जरिए अपना तेलुगू डेब्यू करेंगे, वहीं सांसद कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्मों के साथ पर्दे पर अपने कमबैक के लिए तैयार हैं.

नई दिल्ली: कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि एक बार उन्होंने एक्टर अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी.(फोटो साभार: IMDb)

कंगना रनौत ने बताया कि उनकी कोशिशों के बावजूद अक्षय ने कोई रिएक्शन नहीं दिया, क्योंकि वे बहुत कम बोलते हैं और सेट पर भी अक्सर चुप ही रहते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

कंगना रनौत ने यह भी बताया था कि अक्षय खन्ना केवल अनिल कपूर से ही खुलकर बात करते हैं, जिस पर अनिल ने उन्हें अपने छोटे भाई जैसा बताया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय खन्ना का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वे ट्विंकल खन्ना के साथ ‘छैंया छैंया’ गाने पर डांस कर रहे हैं. फैंस उन्हें एक ‘अंडररेटेड डांसर’ मान रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बेहद सफल रहा है, जिसमें उन्होंने ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक बनाए रखी.(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय ने रहमान डकैत का निगेटिव किरदार निभाया है. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्मों के साथ-साथ कंगना रनौत अब राजनीति में भी एक्टिव हैं. उन्होंने 2024 में हिमाचल प्रदेश, मंडी से लोकसभा चुनाव जीता और अब वे एक सांसद भी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म ‘महाकाली’ से अपना तेलुगू डेब्यू करेंगे, वहीं कंगना ‘भारत भाग्य विधाता’ और एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आने वाली हैं.
February 07, 2026, 21:31 IST





