मनोरंजन » वेलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा धमाका, जैकलीन को गिफ्ट किया ‘प्राइवेट जेट’!- ‘पूरी तरह कानूनी’

वेलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा धमाका, जैकलीन को गिफ्ट किया ‘प्राइवेट जेट’!- ‘पूरी तरह कानूनी’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडिस के लिए ठग सुकेश चंद्रशेखर ने प्यार बयां किया, लेकिन ठग के एक दावे ने सबको हैरान कर दिया. उसने जैकलीन को वेलेंटाइन डे पर कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा करके सनसनी मचा दी है. मंडोली जेल से लिखे पत्र में सुकेश ने बताया कि गल्फस्ट्रीम जेट पर जैकलीन के नाम के अक्षर ‘JF’ और उनकी बर्थडे डेट वाला रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज है. सुकेश ने इस लेन-देन को कानूनी रूप देने के लिए टैक्स भरने का भी दावा किया है. जहां सुकेश लगातार जैकलीन के साथ अपने अफेयर का बखान करता है, वहीं जैकलीन ने इन दावों को हमेशा नकारा है.

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली: जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वेलेंटाइन डे पर बड़ा दावा करके सबको चौंका दिया है. उन्होंने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस के लिए अपने जुनून प्यार की इजहार किया है. उसने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडिस को प्राइवेट जेट तोहफे के रूप में देने की बात कही है. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जैकलीन फर्नांडिस को वैलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर पर एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट भेंट किया है. सुकेश ने मंडोली जेल से लिखे अपने पत्र में इसका खुलासा किया है.

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

सुकेश का कहना है कि यह ‘गल्फस्ट्रीम जेट’ जैकलीन के लिए खास तौर पर तैयार कराया गया है. जेट के बाहरी हिस्से और इंटीरियर पर जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ अंकित किए गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

सुकेश ने पत्र में यह भी दावा किया कि इस जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की बर्थडे और बर्थ मंथ पर आधारित है, ताकि यह उनके लिए पूरी तरह से निजी और यादगार बन सके.

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

सुकेश ने लिखा कि जैकलीन को काम और शूटिंग के सिलसिले में अक्सर दुनिया भर की यात्रा करनी पड़ती है. इस प्राइवेट जेट की मदद से उनका सफर अब बहुत आसान, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा.(फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

ठगी के आरोपों का सामना कर रहे सुकेश ने यह भी कहा कि इस जेट का लेन-देन पूरी तरह कानूनी है. उसने दावा किया कि वह इस साल अपने टैक्स रिटर्न में इसे घोषित करेगा और गिफ्ट टैक्स भी भरेगा.(फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया कि वैलेंटाइन डे उनके रिश्ते के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन उनके प्यार की शुरुआत हुई थी. उसने जैकलीन को दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन बताया. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

sukesh Chandrasekhar, सुकेश ने जैकलीन को दिया जैट, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज, वैलेंटाइन डे, Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez

गौरतलब है कि सुकेश साल 2015 से जेल में बंद हैं. वह इनफॉर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा की जा रही करोड़ों रुपये की रंगदारी और धोखाधड़ी की जांच में मुख्य आरोपी है. जहां सुकेश बार-बार जैकलीन के साथ अपने लव अफेयर का दावा करता रहता है, वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने हमेशा इन दावों को नकारा है और खुद को इस मामले में निर्दोष बताया है. सुकेश के इन दावों ने एक बार फिर कानूनी और मनोरंजन जगत में सनसनी फैला दी है. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी