खेल » वेनिस फिल्म फेस्टिवल विजेता अनुपर्णा रॉय ने नई फिल्म की घोषणा की

वेनिस फिल्म फेस्टिवल विजेता अनुपर्णा रॉय ने नई फिल्म की घोषणा की

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म निर्माता अनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 के ओरिजोंटी प्रतियोगिता खंड में ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद अब कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का जिक्र किया है.

'अब असली लड़ाई शुरू', वेनिस फिल्म फेस्टिवल  में धमाका करने वाली अनुपर्णा रॉय.. अब बनाएंगी ये फि्ल्म
नई दिल्ली. भारतीय फिल्ममेकरअनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 में इतिहास रच दिया है.अपनी लंबी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए अवॉर्ड जीतने के बाद अब उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा किया है. इस फिल्म को बनाने में उन्हें दो साल से ज्यादा लगे. जीत के बाद अनुपर्णा ने अपनी तीसरी फिल्म को लेकर बात की है.

हाल ही में यह 77 भारतीय फिल्ममेकरअनुपर्णा रॉय को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था. अपनी इस बेहतरीन पारी के बाद अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि यह जीत उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए प्रोड्यूसर्स से जुड़ने के लिए काफी उम्मीद दे रही है.

सुपरस्टार की वजह से डूब गया था एक्टर का करियर, जिद पर अड़कर मांगा रोल, रातोंरात बदल डाली अपनी फूटी किस्मत

अपनी जर्नी का किया खुलासा

अपनी बात रखते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि ये इसलिए भी खास था क्योंकि यह मेरी पहली फिल्म है. उन्होंने बताया, ‘इससे पहले मैं पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी,फिर मैंने दो -तीन नौकरियां भी कीं. लेकिन मैं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, नारायणपुर नाम के एक आदिवासी गांव से हूं. करीब एक दशक पहले, मैं दिल्ली में अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई करने के लिए अपना होमटाउन छोड़कर आई थी. मुझे एहसास हुआ कि मैं लिख सकती हूं और इसमें कुछ अच्छा कर सकती हूं. बाद में मुझे अनिर्बान मैती, परेश कामदार (बंगाली फिल्म संपादक) और निर्देशक नीरज सहाय जैसे अपने गुरुओं से विश्व सिनेमा के बारे में काफी जानकारी मिली. ये वो लोग हैं जिन्होंने मुझे विश्व सिनेमा के बारे में हमेशा जानकारी दी. तब मुझे समझ आया और एहसास हुआ कि मैं भी इस तरह की चीजें बना सकती हूं.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी