मनोरंजन » विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में टैलेंट की अहमियत बताई

विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में टैलेंट की अहमियत बताई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘सिफारिश’ के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक नेता और एक उभरते सिंगर को ब्लॉक करने का खुलासा किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि वह टैलेंट से ज्यादा संपर्कों के दम पर काम मांगने वालों के पक्ष में नहीं हैं. विशाल ने नए कलाकारों को सलाह दी कि वे अपने हुनर पर भरोसा रखें, मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें. कंपोजर कहते हैं कि अगर कोई किसी मंत्री के सहारे उनके साथ काम करना चाहता है, तो वो ऐसा बिलकुल नहीं करेंगे.

ख़बरें फटाफट

सिफारिश के लिए मंत्री ने लगाया फोन, भड़के विशाल ददलानी, दे डाली चेतावनीZoom

विशाल ददलानी

नई दिल्ली. सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी उन चंद लोगों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलेने से कतराते नहीं. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से नेपोटिज्म से लड़ने तक, विशाल ददलानी डंके की चोट पर अपनी राय रखते हैं. वो फिर एक बार अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है म्यूजिक इंडस्ट्री में जमी हुई ‘सिफारिश कल्चर’ पर उनका खुला और तीखा हमला. विशाल ने साफ शब्दों में बता दिया है कि टैलेंट के बजाय सिफारिश से काम पाने वालों के लिए न उनके पास समय है और न ही सहानुभूति.

सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में विशाल ने नए और उभरते गायकों को सीधा संदेश दिया. उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में उन्होंने एक नेता और एक सिंगर दोनों को ब्लॉक कर दिया, क्योंकि एक नए सिंगर को काम दिलाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई थी. विशाल के मुताबिक, यह तरीका उनके लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है.

विशाल ददलानी का पोस्ट

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी