खेल » विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी से द बंगाल फाइल्स पर बैन न लगाने की अपील

विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी से द बंगाल फाइल्स पर बैन न लगाने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को रिलीज होगी, नोआखाली नरसंहार पर आधारित है, ममता बनर्जी से बैन न लगाने की अपील की गई है.

विवेक अग्निहोत्री का CM ममता से किए सवाल- हिंदुओं के दर्द की बात करना गुनाह हैविवेक अग्निहोत्री ने CM ममता को वीडियो मैसेज दिया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर और नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म को लेकर राजनीति गर्मा गई है. 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और उसके बाद हुए नोआखाली नरसंहार की सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म का विरोध हो रहा है और बैन की मांग उठने लगी है.

इस बीच फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक वीडियो मैसेज के जरिए खास अपील की है. उन्होंने आग्रह किया है कि राज्य सरकार फिल्म पर बैन न लगाए और इसके शांतिपूर्ण स्क्रीनिंग की अनुमति दे.

अपने वीडियो संदेश में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी, ये वीडियो आपके लिए है. हमारी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विश्व भर में रिलीज हो रही है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया जाएगा. थिएटर मालिक मुझसे कह रहे हैं कि उन पर इतना राजनीतिक दबाव है कि वे फिल्म दिखाने से डर रहे हैं. इसी दबाव के कारण 16 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर भी सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया. हमने एक होटल में ट्रेलर दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया.’

अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी से आग्रह करते हुए कहा, ‘आपने भारत के संविधान की शपथ ली है और हर नागरिक के विचारों को व्यक्त करने के अधिकार की रक्षा करने की भी शपथ ली है. इस फिल्म को भारतीय सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की मंजूरी मिल चुकी है, जो कि एक सरकारी तंत्र का हिस्सा है. इसलिए ये आपका संवैधानिक दायित्व है कि इस फिल्म को शांतिपूर्वक रिलीज करने की जिम्मेदारी लें.’

फिल्म के विषय को लेकर अग्निहोत्री ने कहा कि यह 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली नरसंहार पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास का एक बेहद दर्दनाक अध्याय है. उन्होंने कहा कि अगर नोआखाली जैसी घटना नहीं हुई होती तो शायद भारत का विभाजन भी नहीं होता.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी