खेल » विवेक अग्निहोत्री ने तैमूर नाम पर सैफ अली खान करीना कपूर को दी सलाह.

विवेक अग्निहोत्री ने तैमूर नाम पर सैफ अली खान करीना कपूर को दी सलाह.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है. इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआ…और पढ़ें

'किसी भी बच्चे का नाम तैमूर नहीं...', विवेक अग्निहोत्री ने सैफ के बेटे पर...विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब हुआ विवाद(फोटो साभार: Instagram@vivekagnihotri)
नई दिल्ली. फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर तंज कसा है, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था? इस पर उन्होंने साफ कहा कि उनका इरादा किसी पर सीधा हमला करने का नहीं था, लेकिन उनका मानना है कि किसी भी भारतीय को अपने बच्चे का नाम किसी “क्रूर आक्रांता” के नाम पर नहीं रखना चाहिए।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जब जन्म हुआ था, तो उनके बेटे के नाम पर जमकर बवाल कटा था. अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इस नाम को रखने का सवाल ही नहीं उठता. तैमूर ने साल 1398 में दिल्ली पर हमला किया था. तब तुगलक वंश काफी कमजोर हो चुका था. सैफ और करीना को 2016 में अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ी थी. इसके बाद में उन्होंने माना कि वे नाम बदलने तक की सोच रहे थे.

एक्शन-सस्पेंस देख हो गए हैं बोर, तो देखिए हंसाने वाली फिल्में, जो हर दुख-दर्द को भूला, खिलखिलाने पर कर देगी मजबूर

विवेक अग्निहोत्री ने समरकंद में देखी तैमूर की कब्र

अपने हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया, ‘बहुत सारे लोग तैमूर नाम रखते हैं, सिर्फ (सैफ) ने ही नहीं रखा. जब मैं द ताशकंद फाइल्स की शूटिंग के लिए समरकंद गया, तो मैंने तैमूर की कब्र देखी, जिसके बाहर लिखा था, ‘उसने दुनिया की सबसे अमीर सल्तनत को जीता.’ यह दिल्ली सल्तनत थी. उसे ‘सम्राट’ का खिताब देने की तैयारी थी, लेकिन उसने कहा कि जब तक वह दिल्ली को फतह नहीं करता, वह ये खिताब नहीं लेगा.
उसने एक ही रात में एक लाख लोगों का मौत के घाट उतार दिया था. अपने देश में वह हीरो है, लेकिन हमारे लिए नहीं. इसलिए, किसी भी बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए. ये सवाल ही नहीं उठना चाहिए.’

विवाद के बाद विवेक ने दी थी सफाई

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही अपने बात रखते हुए ये साफ किया था कि उनकी फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बाद वह विरोधियों से डरने वाले नहीं हैं और यह फिल्म पूरे देश में रिलीज की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में यह फिल्म रिलीज नहीं होती है, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि बंगाल भी भारत का हिस्सा है, उन्होंने बताया कि जब वे कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने गए थे, तो उन्हें इस लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई.

बता दें कि इस बीच निर्देशक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बंगाल अब ‘गुंडा स्टेट’ बन चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘किसी भी बच्चे का नाम तैमूर नहीं…’, विवेक अग्निहोत्री ने सैफ के बेटे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी