मनोरंजन » विवादों में फरमान खान संग मोनालिसा की शादी, हिंदू संगठन ने लगाया बाल विवाह का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विवादों में फरमान खान संग मोनालिसा की शादी, हिंदू संगठन ने लगाया बाल विवाह का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली और कुंभ मेले से वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले की शादी अब कानूनी पचड़ों में फंसती दिख रही है. एक तरफ मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया है कि वे बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है, वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद ने इस शादी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वीएचपी का दावा है कि मोनालिसा की मां ने उनकी उम्र 17 साल बताई है. संगठन ने इस मामले में पॉक्सो और बाल विवाह कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

विवादों में फरमान-मोनालिसा की शादी, हिंदू संगठन ने लगाया बाल विवाह का आरोप Zoom

मोनालिसा और फरमान खान की शादी पर विश्व हिंदू परिषद ने उठाए सवाल.

नई दिल्ली. प्रयागराज महाकुंभ से अपनी खूबसूरती के कारण रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले की शादी अब विवादों के घेरे में है. विश्व हिंदू परिषद ने केरल के डीजीपी और पूवर एसएचओ को शिकायत सौंपकर उन विधायकों और नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है, जो मोनालिसा और एक्टर फरमान खान के निकाह में शामिल हुए थे. वीएचपी का दावा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं, जबकि कपल का कहना है कि वे बालिग हैं और उन्होंने आपसी सहमति से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है.

मोनालिसा ने लव जिहाद के आरोपों को किया खारिज

खास बात यह थी कि इस शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम राज्य सचिव एमवी गोविंदन और राज्यसभा सांसद एए रहीम जैसे वामपंथी खेमे के बड़े दिग्गज शामिल हुए थे. जैसे ही इस शादी को लेकर बवाल बढ़ा, मोनालिसा ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ फरमान खान से शादी की है. उन्होंने लव-जिहाद जैसे आरोपों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह उनकी अपनी पसंद का फैसला है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी