Last Updated:
आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म की कहानी ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. फिल्म की एक्ट्रेस सोहा अली खान ने बताया है कि फिल्म की स्टार कास्ट ने मेकर्स को फीस तक लौटा दी थी.
वहीदा का वो हिट सॉन्ग साल 2006 में सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने दस्तक दी थी. ये फिल्म एक क्लासिक हिट साबित हुई थी. फिल्म की IMDb पर भी रेटिंग 8.1 दी गई है. फिल्म को मास्टरपीस माना जाता है.बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के मेकर्स को बिल्कुल यकीन नहीं था कि ये हिट भी होगी. आलम ये था कि प्रोड्यूसर अपना पैसा तक वापस मांग लिया था.
मेकर्स को था सफलता पर शक
सोहा अली खान ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की बातें याद करते हुए कहा, ‘उस वक्त तो इस फिल्म के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म ऐसी कमाई कर सकती है. फिल्म की कहानी ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया था. जिस वक्त हम अपनी इस फिल्म को प्रमोट कर रहे थे, तो प्रोड्यूसर्स ने ये तक कह दिया था कि क्या आप मेरे थोड़े पैसा वापस दे सकते हैं.उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं कि ये फिल्म चल पाएगी. लेकिन फिल्म ने तो रिलीज होते ही इतिहास ही रच दिया.

पाटौदी खानदान की लाडली है सोहा …(फोटो साभार- file photo)
सोहा के लिए साबित हुई टर्निंग प्वाइंट
बता दें कि सोहा अली खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि उस दौरान सभी एक दूसरे से काफी कनेक्ट हो गए थे. वहीं दूसरी और बात सोहा अली खान के करियर की करें तो सोहा अली खान पिछली बार फिल्म छोरी-2 में नजर आई थीं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 22, 2025, 11:43 IST





