खेल » वरुण धवन-जान्हवी कपूर की ‘तुलसी कुमारी’ टीजर रिलीज

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की ‘तुलसी कुमारी’ टीजर रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें कॉमेडी रोमांस है. फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज, बाहुबली अवतार में दिखे वरुण धवन!
एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के मेकर्स ने शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का शानदार तड़का देखने को मिल रहा है. धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर रिलीज किया और कैप्शन में लिखा, “चार लोग, दो दिल तोड़ने वाले, एक शादी. फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हो गया है. यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

1 मिनट के टीजर की शुरुआत वरुण धवन के मस्ती भरे अंदाज से होती है, जहां वह बाहुबली अवतार में नजर आते हैं. वरुण मजेदार अंदाज में पूछते हैं, “मैं बाहुबली लग रहा हूं ना?” जवाब में एक किरदार कहता है, “रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है!” इसके बाद पुराना बॉलीवुड गाना ‘तुझे लागे ना नजरियां’ की धुन बजती है, और रोहित सराफ स्टाइल में हेलिकॉप्टर से उतरते हैं.

टीजर में दिखी जान्हवी की झलक
टीजर में जान्हवी कपूर और अन्य किरदारों की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी में ट्विस्ट लाते हैं. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर दिखती है और टीजर का अंत होता है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी