व्यापार » लोग घर खरीद रहे हैं या 5 स्टार होटल? डिमांड सुनकर कानों से निकलने लगेगा धुआं real estate change in luxury flats facilities

लोग घर खरीद रहे हैं या 5 स्टार होटल? डिमांड सुनकर कानों से निकलने लगेगा धुआं real estate change in luxury flats facilities

Facebook
Twitter
WhatsApp

Super luxury flats facilities in NCR: एक समय था जब लोग सिर के ऊपर छत होने को ही घर समझ लेते थे. एक आज का समय है, जब आप अंतर ही नहीं कर पाएंगे कि लोग अपने रहने के लिए घर ले रहे हैं या 5 स्टार होटल खरीद रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी और प्रीमियम घर खरीदने वाले हाई इनकम ग्रुप वाले लोगों की डिमांड ऐसी-ऐसी हैं कि उन्हें सुनकर मिडिल क्लास लोगों के कानों से धुआं निकलने लगे. इतना ही नहीं रियल एस्टेट डेवलपर्स इनसे भी दो कदम आगे हैं जो लग्जरी हाउसिंग सोसायटीज में ऐसे-ऐसे फीचर्स डालकर प्रोजेक्ट्स पेश कर रहे हैं कि इन्हीं के अंदर खरीदारों को दुनिया की तमाम सुख-सुविधाएं मिल जाएं.

ऐसी अल्ट्रा लग्जरी और सुपर प्रीमियम हाउसिंग सोसायटीज का क्रेज एनसीआर के गुरुग्राम-नोएडा सहित अब टियर-2 शहरों में भी देखने को मिल रहा है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फेशिलिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी तक होटलों में मिलती थीं, लेकिन अब हाउसिंग सोसायटीज का हिस्सा बनती जा रही हैं.

लोगों को अब लग्‍जरी फ्लैट सोसायटीज में होटलों वाला नजारा चाहिए.
लोगों को अब लग्‍जरी फ्लैट सोसायटीज में होटलों वाला नजारा चाहिए.
दिल्ली-NCR में बनने जा रहे 4 नई एक्सप्रेसवे, इन 5 शहरों को होगा फायदा, ये रहा रूट मैप

. हाई-एंड सिक्योरिटी व बायोमेट्रिक एंट्री
अब साधारण फ्लैट वाली बिल्डिंग और सीसीटीवी कैमरा बहुत पुरानी बात हो गई. आजकल फेस रिकग्निशन, RFID टैग से गाड़ियों की एंट्री-एग्जिट, स्मार्ट लॉक, मोशन सेंसर पैनल्स और ऐप-बेस्ड सिक्योरिटी कंट्रोल जैसी सुविधाएं खरीदार सबसे पहले मांग रहे हैं. यानि पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर आधारित घर.

. टेंपरेचर कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल और ट्रेनर्स
लग्जरी फ्लैट खरीदार सोसायटी के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी और ट्रेनर्स की मांग कर रहे हैं. वहीं डेवलपर्स इनफिनिटी एज हाइड्रो जेट मसाज या हीटेड पूल, अल्ट्रा मॉडर्न जिम, स्पोर्ट्स साइज टेनिस, जैसी सुविधाएं दे भी रहे हैं. इन्हें मेंटेन करना और बनाना दोनों ही महंगा है.

. प्रीमियम फिटनेस सेंटर व वेलनेस जोन
अब खरीदार पार्क और प्लेइंग एरिया नहीं प्रीमियम फिटनेस सेंटर कम वेलनेस जोन की मांग करते हैं. जिसमें पर्सनल ट्रेनर, स्पा, स्टीम, योगा हॉल और आयुर्वेदिक थैरेपी सेंटर आदि मौजूद रहें.

. ग्रीन टेरेस गार्डन और ओपन एयर कैफे
आज बायर को हरियाली और लाइफस्टाइल दोनों चाहिए. इसीलिए डेवलपर्स विदेशों की तर्ज पर ओपन एयर कैफे, रूफटॉप गार्डन, कैफे और ऑर्गेनिक फार्मिंग की जगह भी सोसायटी के प्लान में जोड़ रहे हैं.

र‍ियल एस्‍टेट डेवलपर्स भी एक से एक सुव‍िधाएं अपने लग्‍जरी प्रोजेक्‍ट्स में लांच कर रहे हैं.
र‍ियल एस्‍टेट डेवलपर्स भी एक से एक सुव‍िधाएं अपने लग्‍जरी प्रोजेक्‍ट्स में लांच कर रहे हैं.

. वर्चुअल ऑफिस व को-वर्किंग स्पेस
वर्क फ्रॉम होम ट्रेंड के बाद से यह सुविधा बहुत पॉपुलर हो गई है. हाई स्पीड इंटरनेट, प्राइवेट केबिन्स और कॉन्फ्रेंस रूम अब सोसायटीज के अंदर ही ही मिलने लगे हैं.

. EV चार्जिंग स्टेशंस
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ते चलन के चलते EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अब एक प्राइम लग्जरी बन चुका है.

. बच्चों के लिए स्पेशल जोन व टॉय लाइब्रेरी
आजकल पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चों को इंडोर गेम्स, म्यूजिक रूम, लाइब्रेरी और आर्ट क्लासेज जैसी सुविधाएं सोसायटी में ही मिल जाएं. उन्हें कहीं बाहर न जाना पड़े.

. पालतू जानवरों के लिए स्पेशल एरिया
पेट पार्क, पेट पूल और पेट क्लिनिक जैसी सुविधाएं अब सोसायटीज के अंदर ही मांगी जा रही हैं. वहीं मल्‍टीलेवल पार्किंग की भी मांग की जा रही है.

. लग्जरी लॉबी व वेलकम एरिया
हाई राइज़ टॉवर्स की लॉबी अब किसी होटल जैसी होती है. लकड़ी का इंटीरियर, मार्बल फ्लोरिंग, वॉटर फॉल और आर्टवर्क ये सब फ्लैट का ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ बनाते हैं और इसीलिए लोग इनकी मांग कर रहे हैं.

क्या कहते हैं डेवलपर्स
वोमेकी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौरव के. सिंह कहते है कि आज के गतिशील परिदृश्य में, लोग घरों और होटलों, दोनों का मिश्रण चाहते हैं और निजता के साथ-साथ बेहतरीन होस्पिटालिटी एक्सपीरिएंस को भी महत्व देते हैं. डेवलपर्स विश्वस्तरीय सुविधाओं, जैसे वेलनेस सेंटर, कंसीयज सेवाएं, स्मार्ट होम तकनीक और को-वर्किंग लाउंज के साथ रेसिडेंशियल स्पेस पेश करके इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. साथ ही होटल भी लंबे समय तक ठहरने के विकल्प और घर जैसा एहसास देने वाली व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित हो रहे हैं. चाहे कोई घर खरीद रहा हो या अस्थायी रूप से रह रहा हो अंततः, डेवलपर्स ऐसे स्थान बनाने पर ध्यान दे रहे हैं जो आधुनिक जीवनशैली के अनुकूल हों और सुविधा को अनोखे अनुभव के साथ जोड़ते हों.

एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा आज के खरीदार सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण लाइफस्टाइल तलाश रहे हैं. यही वजह है कि डेवलपर्स अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट्स में 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं दे रहे हैं. टेक्नोलॉजी-बेस्ड सिक्योरिटी, वेलनेस ज़ोन और को-वर्किंग स्पेस जैसी मांगें अब लग्जरी नहीं, बल्कि प्रायोरिटी बन चुकी हैं.

वहीं प्रतीक ग्रुप के एमडी प्रतीक तिवारी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट लगातार नई ऊंचाइयों पर है. हाई-इनकम ग्रुप बायर्स अब ग्रीन टेरेस गार्डन से लेकर पेट फ्रेंडली ज़ोन तक की सुविधाएं चाहते हैं. ये ट्रेंड अब टियर-2 शहरों तक भी पहुंच रहा है, जिससे भारतीय रियल एस्टेट का पूरा परिदृश्य बदल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी