नवरात्र के नौ दिनों में जहां देशभर में माता दुर्गा की आराधना होती है. वहीं गुजरात और मुंबई सहित पूरे देश में गरबा और डांडिया की धूम रहती है. क्या आपको रेखा और अमिताभ बच्चन का वो गाना याद है, जब दोनों ने पर्दे पर डांडिया कर लोगों को भक्तिमय कर दिया था. गाने के बोल हैं ‘ओ शेरावाली. ये गाना 1979 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुहाग’ का है. निर्देशक मनमोहन देसाई की इस फिल्म में शशि कपूर भी नजर आए थे. आज भी नवरात्रि पर गरबा नाइट्स में यह गीत बजाया जाता है और लोग माता के जयकारों के साथ डांडिया खेलते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





