खेल » ‘रुक्मिणी को भगा लाए’, अनिरुद्धाचार्य के बाद खुशबू पाटनी ने श्रीकृष्ण पर दिया बयान, लोग बोले- ‘तू नारी नहीं पिशाचिनी है’

‘रुक्मिणी को भगा लाए’, अनिरुद्धाचार्य के बाद खुशबू पाटनी ने श्रीकृष्ण पर दिया बयान, लोग बोले- ‘तू नारी नहीं पिशाचिनी है’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की लड़कियों पर टिप्पणी पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी. अब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग बुरी तरह भड़क गए हैं.

अनिरुद्धाचार्य के बाद खुशबू पाटनी ने श्रीकृष्ण पर दिया बयान, लोग बोले- तू...खुशबू पाटनी एक बार फिर विवादों में हैं.
नई दिल्ली. दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. भले ही दिशा की तरह खुशबू ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान नहीं बनाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.पिछले दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधने वालीं खुशबू पाटनी अब भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कुछ ऐसा कह गईं, कि वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव खुशबू पाटनी ने प्यार, शादी और लिव इन रिलेशनशिप को लेकर बात की. बातों-बातों में वो कुछ ऐसा कह गईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.

क्या बोल बैठीं खुशबू पाटनी?

दरअसल, खुशबू पाटनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कह रही हैं- ‘कृष्ण भगवान रुक्मिणी को द्वारका भगाकर लाए थे. तो आप तो हट जाएंगे ना ये सोचकर कि ये सोसाइटी के हिसाब से नहीं है, ऐसा नहीं कर सकते. कृष्ण ने हमेशा ही समाज के आदर्शों को तोड़ा है, हमेशा ही.’ खुशबू का ये बयान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल राज नहीं आ रहा है और वह भड़के हुए नजर आ रहे हैं

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी