Last Updated:
Arijit Singh First Live Performance After Retirement From Playback Singing: कोलकाता में अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद पहली बार स्टेज पर वापसी की. गेस्ट परफॉर्मर के रूप में बुलाए जाने पर ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा. मंच पर आते ही अरिजीत ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं’. वीडियो वायरल होते ही फैंस भावुक हो उठे.

अरिजीत सिंह को स्टेज पर देख फैंस खुश है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा करने के महज कुछ दिनों बाद ही स्टेज पर धमाकेदार वापसी की है. रविवार रात कोलकाता में स्टेज पर वापसी करते नजर आए. उन्होंने सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम में परफॉर्म किया. उन्होंने स्टेडियम में आयोजित अनुष्का शंकर के ‘चैप्टर्स टूर 2026’ में अरिजीत ने गेस्ट परफॉर्मर के रूप में हिस्सा लिया. जैसे ही अनुष्का ने उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर अब इस इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
स्टेज पर आते ही अरिजीत ने मुस्कुराते हुए दर्शकों से कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद.’ उनकी यह सादगी भरी बात भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
अनुष्का शंकर के साथ बांधा समा
इस खास मौके पर अनुष्का शंकर, तबला वादक बिक्रम घोष और अरिजीत सिंह ने मिलकर ‘माया भोरा राती’ पेश किया. यह एक बांग्ला रचना है, जिसे लक्ष्मी शंकर ने गाया था और इसका संगीत महान सितार वादक पंडित रवि शंकर ने तैयार किया था. क्लासिकल और समकालीन संगीत के इस संगम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके बाद अरिजीत और अनुष्का ने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ का ड्यूएट वर्जन प्रस्तुत किया, जो मूल रूप से अनुष्का और नोरा जोन्स का गाना है. यह परफॉर्मेंस लगभग 20 मिनट की थी और दर्शकों ने इसे खूब सराहा.





