मनोरंजन » रामायण फिल्म में रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिका में, विक्रांत मैसी नहीं

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिका में, विक्रांत मैसी नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

विक्रांत मैसी हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चल रही अफवाहों के कारण चर्चा में आ गए. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी. विक्रांत ने साफ कहा कि वह कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे और ऐसी खबरों को गैर-जिम्मेदाराना बताया. हालांकि, उन्होंने कुछ समय बाद अपनी स्टोरी डिलीट कर दी.

ख़बरें फटाफट

रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं हैं विक्रांत मैसी, झूठी अफवाहों पर बरसेZoom

विक्रांत मैसी

नई दिल्ली.  विक्रांत मैसी इन दिनों रामायण को लेकर खबरों में हैं. पहले चर्चा थी कि एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में रावण के बड़े बेटे इंद्रजीत का किरदार अदा करने वाले हैं, लेकिन बीते दिन एक नामी एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के बाद हर तरफ चर्चाएं तोज हो गईं कि विक्रांत मैसी को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है और अब राघव जुयाल इसका हिस्सा होंगे. इन खबरों को फैलते देख एक्टर ने पोर्टल की रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की, लेकिन फिर उन्होंने अपना पोस्ट कुछ ही समय में डिलीट कर दिया.

इन खबरों के फैलते ही विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और पोर्टल की रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की. एक्टर ने पिंकविला की रिपोर्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए साफ किया कि वह कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे.

विक्रांत मैसी ने डिलीट कर दिया पोस्ट

विक्रांत मैसी की वो स्टोरी जो उन्होंने डिलीट कर दी है.

रामायण का हिस्सा नहीं हैं विक्रांत मैसी

विक्रांत ने लिखा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं न कभी इस फिल्म का हिस्सा था, न हूं और न कभी रहूंगा. ‘सम्मानित’ मीडिया हाउस की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग वाकई हैरान करने वाली है. फिर भी, ‘रामायण’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं. मैं जरूर टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघर में देखूंगा.’

हालांकि यह स्टोरी भी कुछ देर बाद डिलीट कर दी गई. वहीं, अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राघव जुयाल वाकई फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं. अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, यश रावण के किरदार में नजर आएंगे और साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर जैसे कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी