खेल » रामनगरी अयोध्या में बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन की हाजिरी, जानें क्या कह रही हैं अभिनेत्री? देखें मंदिर में खास पल

रामनगरी अयोध्या में बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन की हाजिरी, जानें क्या कह रही हैं अभिनेत्री? देखें मंदिर में खास पल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में आज एक खास दृश्य देखने को मिला. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अयोध्या पहुंचीं, तो उनके मुख में “राम” और गले में “जय श्री राम” का भाव झलक रहा था. आइए देखते है इससे जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें…

ayodhya

रवीना टंडन ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन-पूजन किया, जहां जय श्री राम का उद्घोष किया और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की.

ayodhya

इसके बाद वे हनुमानगढ़ी मंदिर भी गईं और वहां भी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की. जैसे ही पवन पुत्र हनुमान के दरबार में पहुंचे, वैसे ही रवीना टंडन भावविभोर हो गईं.

ayodhya

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे. हजारों भक्तों की भीड़ के बीच जब रवीना मंदिर पहुंचीं, तो श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला.

ayodhya

रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने भावुक होकर “जय श्रीराम” का नारा लगाया, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा.

Ayo

अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या का विकास बेहद प्रशंसनीय है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि आज अयोध्या विश्व स्तर पर एक भव्य और दिव्य स्वरूप में उभर रही है.

ayodhya

रवीना टंडन ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक है.

ayodhya

रामनगरी में रवीना टंडन के दर्शन-पूजन के दौरान भक्तों ने भी उनके साथ “जय श्रीराम” का उद्घोष किया. पूरे माहौल में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.

homeentertainment

Photo: अयोध्या में रवीना टंडन ने किया भव्य दर्शन, क्या कह रही हैं अभिनेत्री?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी