Last Updated:
गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बिल पेश किया, जिसमें पीएम, सीएम या मंत्री को 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटाने का प्रावधान है. राहुल गांधी ने इसे मध्ययुगीन काल की तरह बताया.
राहुल गांधी ने संविधान संशोधन बिल पर पहली बार बात की.गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बिल पेश किया है, जिसमें प्रावधान है कि अगर पीएम, सीएम या कोई मंत्री भी 30 दिन तक जेल में रहता है तो उसे पद से हटा दिया जाएगा. इस पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने कहा, भाजपा जो बिल पेश कर रही है उसकी खूब चर्चा हो रही है. हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्जी से किसी को भी हटा सकता था. चुना गया व्यक्ति क्या होता है, इसके कोई मायने नहीं हैं. उन्हें आपका चेहरा पसंद नहीं आता, इसलिए वह ईडी को केस दर्ज करने को कहेंगे और फिर एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर हटा देंगे. यह भी न भूलें कि हम एक नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं. कल ही मैं किसी से बात कर रहा था और मैंने कहा, पता है, पुराना उपराष्ट्रपति कहां चला गया? वह चला गया…

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 20, 2025, 17:54 IST





