Last Updated:
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ भरतपुर में एफआईआर दर्ज हुई है, हुंडई अल्काइजर की मार्केटिंग में गड़बड़ी और डिफेक्टिव व्हीकल्स के आरोप लगे हैं. कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं.

ये मामला है राजस्थान के भरतपुर का. जहां के वकील कीर्ति सिंह ने दोनों सितारों के खिलाफ एक याचिका दर्ज की थी और अब कोर्ट ने भी मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं. ये केस डिफेक्टिव व्हीकल्स की मार्केटिंग का आरोप लगाया है.
शिकायतकर्ता के केस के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. कीर्ति सिंह का आरोप है कि उन्होंने साल 2022 में करीब 23.97 लाख की एक कार खरीदी थी. फिर उन्होंने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज से कार लोन भी करवाया और आधा रकम कैश में दी.
क्या क्या आरोप लगाए
वकील का आरोप है कि इस गाड़ी में काफी खामियां है. हाईवे पर चलाते समय ये पिकअप नहीं लेती. सिर्फ आरपीएम बढ़ता है. ओडोमीटर पर मालफंक्शन का साइन शो करता है. इस तरह की कई खामियां का वह सामना कर रहे हैं. इन सब खामियों के चलते वह कई बार खतरनाक एक्सीडेंट से भी बाल बाल बचे हैं. वह कई बार शोरूम भी गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला.
वकील का कहना है कि ये समस्या इतनी बड़ी है कि इसे स्थाई तौर पर सुधारा नहीं जा सकता क्योंकि ये मैन्युफैक्चरिंग का दिक्कत है. ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है. शिकायतकर्ता ने कहा कि इस हुंडई कंपनी की अल्काइजर गाड़ी के ब्रैंड एम्बेस्डर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं. वह भी इस सब धोखे में शामिल है.
ये भी फंसे
शिकायतकर्ता ने गाड़ी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, डायरेक्टर, सीओओ और शोरूम मालिकों के नाम भी शिकायत में दर्ज करवाए हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 26, 2025, 18:52 IST





