मनोरंजन » राजपाल यादव के वकील का खुलासा, 5 करोड़ रुपए में से चुकाए ₹2.5 करोड़, देने के लिए कोर्ट में लेकर गए थे ₹25 लाख

राजपाल यादव के वकील का खुलासा, 5 करोड़ रुपए में से चुकाए ₹2.5 करोड़, देने के लिए कोर्ट में लेकर गए थे ₹25 लाख

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा काट रहे हैं. एक दिन पहले उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी तक के लिए फैसले को टाल दिया. इसके बाद राजपाल के वकील ने एक बयान में बताया कि फिल्म राजपाल ने जो 5 करोड़ रुपए लिए थे उसमें से 2.5 करोड़ रुपए लौटा दिए हैं.

राजपाल यादव के वकील का खुलासा, 5 करोड़ रुपए में से चुकाए ₹2.5 करोड़Zoom

वकील ने दावा किया कि राजपाल यादव ने आधा अमाउंट चुका दिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

नई दिल्ली. चेक बाउंस मामाले में राजपाल यादव के लिए फिलहाल कोई राहत नजर नहीं आ रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई को 16 फरवरी तक टाल दिया है. वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. बुधवार को हुई सुनवाई के बाद राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि राजपाल ने 2.5 करोड़ रुपये पहले ही चुका दिए हैं और वह और बकाया चुकाने के लिए भी तैयार हैं. इसके लिए उन्हें समय चाहिए. दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर वकील ने बताया कि राजपाल ने फिल्म के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज में से 2.5 करोड़ रुपये पहले ही चुका दिए हैं.

भास्कर उपाध्याय ने जोर देकर कहा, “किसी को सिर्फ आश्वासन के आधार पर जेल नहीं भेजना चाहिए. हमने कोर्ट से कहा कि अगर यह सिर्फ आर्थिक मामला है, तो हम जेल में उनसे मिलकर निर्देश लेंगे. आज हमने जेल में उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह संभव नहीं हो पाया. हम उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे ताकि कोर्ट के पहले दिए गए आश्वासन पर कोर्ट का रुख समझ सकें.”

भास्कर उपाध्याय ने आगे कहा, “अगर हम पैसे चुका देते हैं, तो मामला मेरिट पर नहीं चलेगा और इसे समझौते के तौर पर देखा जाएगा. मूल 5 करोड़ रुपये बढ़कर 11 करोड़ हो गए. अब तक हमने इस मामले में 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं. करीब 1 करोड़ रुपये पहले ही रजिस्ट्री में जमा किए गए थे और आज हम 25 लाख रुपये का चेक भी लेकर आए थे. जो भी सहायता मिल रही है, हम उसे कोर्ट में जमा करने के लिए तैयार हैं.”

वकील भास्कर उपाध्याय ने आखिरी में कहा,”इस मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं है. अब सिर्फ सवाल यह है कि कोर्ट सोमवार को क्या फैसला लेता है.” बता दें, राजपाल के सपोर्ट में सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह समेत कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सामने आए हैं. अपनी इच्छा अनुसार राजपाल को आर्थिक सहायता देने का दावा कर रहे हैं. मीका सिंह ने अन्य सेलेब्स से भी अपील की है.

बता दें, राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामलों में और समय देने से इनकार कर दिया था. यह मामला 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म के फ्लॉप होने से भारी नुकसान हुआ और वित्तीय विवाद शुरू हो गया.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी