मनोरंजन » राजकुमार हिरानी ला रहे मुन्ना भाई 3 और 3 इडियट्स सीक्वल, फैंस खुश

राजकुमार हिरानी ला रहे मुन्ना भाई 3 और 3 इडियट्स सीक्वल, फैंस खुश

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड के इचिहास को 100 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इन 100 सालों में कई ऐसी फिल्में बनीं, जिनको बार-बार देखने का मन करता है. कई बाक तो इन फिल्मों के सीक्वल के बनने की भी बात उठी. बॉलीवुड में हिट की गारंटी माने जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल को लेकर फैंस को गुड न्यूज दी है, जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेंड है.

मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे ‘मुन्ना भाई 3’ और ‘3 इडियट्स’ की सीक्वल दोनों की स्क्रिप्ट्स पर एक्टिवली काम कर रहे हैं. ये दोनों फिल्में कल्ट क्लासिक हैं और दर्शक सालों से इनकी अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं.

‘मुन्ना भाई’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं

बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अभी कुछ आइडियाज हैं. मैं दोनों फिल्मों पर काम कर रहा हूं. मैं ‘मुन्ना भाई’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और ‘3 इडियट्स’ की सीक्वल का आइडिया भी डेवलप कर रहा हूं. ‘मुन्ना भाई’ के लिए एक आइडिया था, जो काफी आगे बढ़ चुका है, लेकिन अभी सही एंडिंग नहीं मिल पाई है.’

‘3 इडियट्स’ के लिए हैं 3-4 स्क्रिप्टस

‘3 इडियट्स’ सीक्वल के बारे में उन्होंने बताया, ‘यह आइडिया बहुत हाल ही में अचानक आया, पता नहीं कैसे यूनिवर्स में फैल गया. अभी यह पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन हम काम कर रहे हैं. मेरे पास अभी 3-4 स्क्रिप्ट्स हैं और मुझे जल्दी फैसला लेना होगा कि किस दिशा में जाना है.’

2006-2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं मुन्ना भाई-3 इडियट्स

मुन्ना भाई सीरीज में संजय दत्त (मुन्ना भाई) और अरशद वारसी (सर्किट) की जोड़ी ने 2003 में ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ और 2006 में ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ से दर्शकों का दिल जीता. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और सामाजिक संदेशों के लिए जानी जाती हैं. वहीं, 2009 में आई 3 इडियट्स आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फिल्म है, जो एजुकेशन सिस्टम पर है. यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है.

रणबीर कपूर के साथ भी करेंगे दूसरी बार काम

इसके अलावा, ‘संजू’ के बाद राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर भी अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक एथलीट की बायोपिक है, लेकिन अब इसे 2027 तक टाल दिया गया है. मिड-डे और टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स की मानें तो हिरानी और रणबीर ने इस पर काफी ब्रेनस्टॉर्मिंग की थी, लेकिन स्क्रिप्ट को और परफेक्ट करने और रणबीर के व्यस्त शेड्यूल के कारण इसे होल्ड कर लिया गया.अब हिरानी पहले आमिर खान के साथ दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर फोकस कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी