Last Updated:
राजकुमार हिरानी ने हिंदी दिवस पर कहा हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान है, 3 इडियट्स के चतुर रामलिंगम का उदाहरण देकर हिंदी की सरलता और अपनापन को खास बताया.
बॉलीवुड में है दबदबा फिल्ममेकर का कहना है कि हिंदी हमारी जबान है.बचपन से हमने हिंदी सुनी. हिंदी में बात की. हिंदी में सोचा. इसलिए जब हम अपने देश में या बाहर किसी से हिंदी में बात करते हैं तो एक अपनापन महसूस होता है. हालांकि अब बड़े शहरों में अंग्रेजी का असर बढ़ रहा है.’
3 इडियट्स को किया याद
हिरानी ने भाषा को हमारी संस्कृति और इतिहास से जोड़ते हुए कहा, ‘भाषा सिर्फ बोलने-सुनने का माध्यम नहीं है. यह हमारी कहानियों, लोकगीतों और विरासत का हिस्सा है. मजेदार किस्से शेयर करते हुए उन्होंने 3 इडियट्स के चतुर रामलिंगम का जिक्र किया. उन्होंने बताया, ‘ओमी अमेरिका में पैदा हुआ था और हिंदी नहीं जानता था. उसका हिंदी बोलने का अंदाज इतना मजेदार था कि हमने उसे फिल्म में लिया. उसका टीचर्स डे का भाषण आज भी लोगों को हंसाता है.’
हिंदी दिलों को जोड़ने वाला मजबूत रिश्ता
नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने पर उन्होंने कहा, “यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि घर पर बच्चों से हिंदी में बात करें. हिंदी गीत सुनाएँ और हिंदी किताबें पढ़ाएं, अंत में हिरानी ने कहा, टहिंदी की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी सरलता है. जैसा लिखा जाता है, वैसा ही बोला जाता है. यही इसकी ताकत है. राजकुमार हिरानी की नजर में हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और दिलों को जोड़ने वाला मजबूत रिश्ता है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 14, 2025, 15:00 IST





