Last Updated:
Ekta Kapoor Ragini MMS 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की ‘रागिनी एमएमएस 3’ फिल्म में एंट्री हो गई है. उन्हें मूवी की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है. एकता कपूर इस मूवी को प्रोड्यूस करेंगी.
इस साल के आखित तक शुरू हो सकती है शूटिंग.नई दिल्ली. एकता कपूर की हॉरर फ्रेंचाइची ‘रागिनी एमएमएस’ बहुत पॉपुलर है. अब तक इसके दो पार्ट बन चुके हैं. अब इस फ्रेंचाइजी में तमन्ना भाटिया की एंट्री हो गई है. ‘रागिनी एमएमएस 3’ में वह लीड रोल निभाएंगी. ऐसी खबरें हैं कि एकता कपूर इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाना चाहती हैं. ‘रागिनी एमएमएस 3’ फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.
पिंकविला को एक सोर्स ने बताया कि एकता कपूर काफी समय से ‘रागिनी एमएमएस’ का तीसरा पार्ट बनाना चाह रही थीं. कई आइडियाज पर मंथन करने के बाद उन्होंने आखिरकार एक ऐसे कॉन्सेप्ट को फाइनल किया है, जो न सिर्फ रागिनी एमएमएस यूनिवर्स में फिट बैठता है, बल्कि इसे एक बिल्कुल नए जॉनर में रीब्रांड भी करता है. यह फिल्म साल 2025 के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है. तमन्ना भाटिया को इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है.
कहानी सुन हैरान रह गई थीं तमन्ना भाटिया
सोर्स ने यह भी बताया कि एकता कपूर ने ‘वन’ के सेट पर तमन्ना भाटिया को फिल्म की कहानी सुनाई थी और इसकी नई तरह की हॉरर थीम सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं. फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में हॉरर-इरोटिका पर ज्यादा आधारित थीं, वहीं ‘रागिनी एमएमएस 3’ अब हॉरर-कॉमेडी फॉर्मेट को एक्सप्लोर करेगी. टीम एक ऐसे धमाकेदार म्यूजिक नंबर की भी तलाश कर रही है, जिसमें चार्टबस्टर बनने की पूरी क्षमता हो. कुछ वैसा ही जैसा ‘रागिनी एमएमएस 2’ का आइकॉनिक गाना ‘बेबी डॉल’ था.
साल 2011 में हुई फ्रेंचाइजी की शुरुआत
‘रागिनी एमएमएस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में राजकुमार राव और कायनाज मोटवाला के साथ हुई थी, जिसके बाद 2014 में सनी लियोनी स्टारर ‘रागिनी एमएमएस 2’ आई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली, खासकर इसके हिट गाने ‘बेबी डॉल’ की वजह से, जिसने इसे पॉप कल्चर का हिस्सा बना दिया. बताया जा रहा है कि एकता कपूर की ‘रागिनी एमएमएस 3’ में डर, कॉमेडी और म्यूजिक का जबरदस्त मेल दर्शकों को मिलेगा.
‘रेड 2’ में नजर आई थीं तमन्ना भाटिया
इसके अलावा एकता कपूर कई और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनमें ‘तुम्बाड’ फेम अनिल रही बर्वे द्वारा निर्देशित एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर भी शामिल है. लेकिन फिलहाल, सारी नजरें तमन्ना भाटिया के ‘रागिनी एमएमएस’ की दुनिया में एंट्री को लेकर है. पिछली बार तमन्ना भाटिया ‘रेड 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने डांस नंबर किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 23, 2025, 08:06 IST





