मनोरंजन » रहस्यों से लिपटी कहानी है ‘कुल्ली’, पर्दे पर दिखेगा खौफनाक किरदार , जून 2026 में होगी रिलीज

रहस्यों से लिपटी कहानी है ‘कुल्ली’, पर्दे पर दिखेगा खौफनाक किरदार , जून 2026 में होगी रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हिंदी हॉरर सिनेमा में नया रोमांच लाने वाली फिल्म ‘कुल्ली: द पावर ऑफ डेविल’ जून 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है. अखिल पाराशर द्वारा निर्देशित यह फिल्म किन्नर समुदाय के इर्द-गिर्द बुनी गई एक रहस्यमयी और खौफनाक कहानी है, जिसमें ‘सनातन धर्म’ की शक्तियों और प्राचीन तत्वों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. फिल्म में अंशुमान आर. राव और ईशू शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं. 90% शूटिंग पूरी कर चुकी फिल्म अपने सबसे डरावने किन्नर किरदार के साथ दर्शकों को एक नया अनुभव देने का वादा करती है. इसका पहला गाना 15 फरवरी को रिलीज हो चुका है.

ख़बरें फटाफट

रहस्यों से लिपटी कहानी है 'कुल्ली', पर्दे पर दिखेगा खौफनाक किरदारZoom

फिल्म की कहानी किन्नर समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है.

नई दिल्ली: हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है. हिंदी सिनेमा में डर का एक नया लेवल सेट करने के लिए फिल्म ‘कुल्ली: द पावर ऑफ डेविल’ (KULLI: The Power of Devil) बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ‘आरव फिल्म्स प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कमान लेखक और निर्देशक अखिल पाराशर ने संभाली है. फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इसका पहला गाना ‘तेरे जिस्म की लिखावट’ 15 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसे म्यूजिक लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं. वरदान सिंह के संगीत से सजी यह फिल्म एक बड़ी हॉरर सीरीज का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी कहानी है, जो किन्नर समुदाय के इर्द-गिर्द बुनी गई है. मेकर्स का दावा है कि ‘कुल्ली’ में दर्शकों को भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे खौफनाक और रहस्यमयी किन्नर किरदार देखने को मिलेगा. फिल्म में अंशुमान आर. राव और ईशू शर्मा लीड रोल में हैं, जबकि रितु कपूर भी एक बेहद दमदार भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि यह एक गहरी और गंभीर कहानी के जरिए दर्शकों को हॉरर सिनेमा का एक बिल्कुल नया और असरदार अनुभव देने की कोशिश करती है.

जून में होगी रिलीज
फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है इसमें शामिल ‘सनातन धर्म’ की शक्तियों और रहस्यमयी तत्वों का तड़का. पारंपरिक हॉरर फिल्मों से हटकर, इसमें प्राचीन रहस्यों और धर्म की ताकतों को मजबूती से दिखाया गया है, जो इसे दूसरी फिल्मों से काफी अलग खड़ा करता है. फिलहाल फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जून 2026 में यह सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार होगी. अगर आप भी रूह कंपा देने वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो ‘कुल्ली: द पावर ऑफ डेविल’ आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकती है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी’ की कहानी भी किन्नर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. हॉरर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलाथा. अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म ‘कुल्ली’ इससे अलग क्या परोस सकती है, जिसे भारतीय दर्शकों ने अब तक न देखा हो.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी