खेल » ‘रब मेहर करे…’, राज कुंद्रा के 50वें बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने की दुआ, साली साहिबा ने जीजू के लिए कही ये बात

‘रब मेहर करे…’, राज कुंद्रा के 50वें बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने की दुआ, साली साहिबा ने जीजू के लिए कही ये बात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों ही 60 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में फंसे हुए हैं. इस मुश्किलों के बीच आज जब राज कुंद्रा 50 साल के हुए तो शिल्पा शेट्टी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके लिए एक खा…और पढ़ें

'रब मेहर करे...', राज कुंद्रा के 50वें बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने की दुआराज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों ने खास पोस्ट किया है.
नई दिल्ली. बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में पोस्ट किया. दोनों के पोस्ट्स अब सोशल मीडिया पर छा गए हैं और फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राज कुंद्रा गुरुद्वारे में माथा टेकते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के जरिए शिल्पा ने न सिर्फ आध्यात्मिक जुड़ाव दिखाया, बल्कि इस खास मौके पर अपने पति के लिए दिल से निकली दुआओं को भी जाहिर किया.

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे कुकी… इस माइलस्टोन बर्थडे पर मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और सुरक्षित रहो. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप मेरे जीवन का हिस्सा हो. आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे. आपको बेहतरीन सेहत और ढेर सारी सफलता मिले. रब मेहर करे.’

इस इमोशनल और प्यारे पोस्ट पर खुद राज कुंद्रा ने भी रिएक्शन दिया और अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए कमेंट किया, ‘थैंक यू सो मच, मेरी जान.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी