मनोरंजन » रणवीर सिंह को अमेरिका से आई धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस का दावा, हैरी बॉक्सर ने भेजा था वॉयस मैसेज

रणवीर सिंह को अमेरिका से आई धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस का दावा, हैरी बॉक्सर ने भेजा था वॉयस मैसेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अमेरिका से आए एक वॉयस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामले मेंट सामने आया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक यह मैसेज बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने भेजा था. वॉयस नोट एक्टर के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर आया था. पुलिस अब अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर नंबर की डिटेल्स हासिल करने की कोशिश कर रही है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह को अमेरिका से आई धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस का दावाZoom

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस मैसेज आया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामले में नया अपडेट सामने आया है. यह धमकी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों द्वारा भेजी गई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी एक अमेरिकी नंबर से वॉइस नोट के जरिए रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसकी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर नंबर की डिटेल्स हासिल करने की कोशिश कर रही है.

आईएएनएस के एक पोस्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस इस जांच में लगी हैं. पुलिस मुताबिक, यह धमकी रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक अमेरिकी नंबर से वॉयस नोट के जरिए भेजी गई. जांच में सामने आया है कि धमकी भरा यह संदेश भेजने वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था, जिससे उसके आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है.

वॉयस नोट से आया मैसेज

क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वॉयस नोट में बोलने वाले व्यक्ति की आवाज बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर (हैरी बॉक्सर) से मिलती है. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए और सबूत जुटा रही है और ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है. यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं यह आवाज डीपफेक या एआई की मदद से तो नहीं बनाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी