मनोरंजन » रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी: जानें उनकी लाइफ और दीपिका से रिश्ता

रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी: जानें उनकी लाइफ और दीपिका से रिश्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी इडंस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जो एक्टिंग की दुनिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उनका नाम रितिका भवनानी हैं, वह रणवीर सिंह की बड़ी बहन हैं.

ख़बरें फटाफट

कौन हैं रणवीर सिंह की बहन? खूबसूरती में भी दीपिका पादुकोण से नहीं कमZoom

सोशल मीडिया से रहती हैं दूर

नई दिल्ली. रणवीर सिंह के फैंस अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. रणवीर भी अपने फैंस को पल-पल पर अपना हर अपडेट देते हैं. लेकिन क्या आप रणवीर सिहं की बड़ी बहन रितिका भवनानी के बारे में जानते हैं, वह क्या करती हैं? दीपिका और रणवीर के साथ उनका कैसा रिश्ता है. आइए जानते हैं, इस खास रिपोर्ट में.

कौन हैं रणवीर सिंह की बहन?

जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सुर्खियों में छाए रहते हैं. वहीं रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी के बारे में लोग कम ही जानते हैं. यूं तो उनके फैंस उनके परिवार में कौन-कौन हैं, जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन हम आपको यहां उनकी बहन रितिका भवनानी के बारे में बता रहे हैं, उनका जन्म 5 अगस्त, 1983 को मुंबई में हुआ था. रितिका एनिमल लवर हैं. उनके दादा-दादी, चांद बर्क और सुंदर सिंह भवनानी मुंबई से पहले कराची में रहा करते थे.

खूबसूरती में भी नहीं किसी से कम

लाइमलाइट से दूर रहती हैं रितिका

रणवीर सिंह की बहन रितिका उनसे बड़ी हैं, खूबसूरती में भी वह दीपिका पादुकोण ही तरह हैं. रितिका लाइमलाइट से भी दूर रहना पसंद करती हैं. जहां रणवीर सिंह लाइमलाइट में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन रितिका को प्राइवेट जिंदगी जीना ज्यादा पसंद है. वह मीडिया से दूर रहती हैं. वह अपने परिवार, रणवीर और अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड रखती हैं. रितिका को कई इवेंट में भी कपल के साथ देखा गा है, जो उनके पारिवार की मजबूती को दर्शाता है.

बता दें कि रणवीर सिंह जगजीत सिंह भगवानी के बेटे है, जो कि एक बिजनेसमैन हैं. उनकी दादी चांद बर्क अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा से की थी. वहीं उनकी मम्मी और दीपिका पादुकोण की सास अंजू भावनानी, एक होम मेकर हैं. खबरों की मानें तो रणवीर सिंह की बहन भी एक कामकाजी महिला हैं, वह अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं और कई सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई है. रणवीर सिंह के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी