खेल » रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की सच्चाई, नीतू कपूर का बयान.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की सच्चाई, नीतू कपूर का बयान.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता धोखे के कारण खत्म हुआ. रणबीर ने एक्ट्रेस को चीट किया था. हाल ही में नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटे रणबीर कपूर की गलतियों पर पर्दा डालते दिख रही हैं.

स्टार बेटा करता रहा एक के बाद एक गलतियां, मां डालती रही करतूतों पर पर्दाकपूर परिवार इंडस्ट्री का सबसे चर्चित परिवार है.
नई दिल्ली.  रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता कोई मिस्ट्री नहीं थी. फिल्म इंडस्ट्री का हर शख्स इस रिश्ते के बारे में जानता है. कई फिल्मों में साथ काम कर चुके रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन दोनों का रिलेशनशिप बुरे नोट पर खत्म हुआ था. एक्टर ने दीपिको को धोखा दिया था जिससे वो बुरी तरह टूट गई थी. इन दिनों रणबीर कपूर की मां नीतू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बेटे के कारनामों पर पर्दे डालते दिख रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीतू कहती हैं कि दीपिका संग रिश्ते के दौरान रणबीर खुद से दूर हो गए थे. वो अपने आप से कनेक्ट नहीं था. वो कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि उसके पास कई गर्लफ्रेंड्स थीं; उसके पास सिर्फ एक गर्लफ्रेंड थी, वह दीपिका थी. मुझे लगता है कि शायद उनके रिश्ते में कुछ कमी थी. कुछ ऐसा था जो नहीं था, और शायद वह अपने आप में नहीं था, और उसे ब्रेकअप की जरूरत थी. हर किसी के रिश्ते होते हैं, और वे आगे बढ़ते हैं. अगर यह परफेक्ट होता, तो वे ब्रेकअप नहीं करते.’

रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण का दिल तोड़ दिया था

बता दें, दीपिका कई बार खुलासे कर चुकी हैं कि रणबीर कपूर ने रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें कई बार चीट किया था. वो रिश्ते में रहते हुए दूसरे लोगों को डेट कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के साथ रिश्ते में रहते हुए एक्टर अपनी दूसरी को-स्टार को भी डेट करने लगे थे.खैर अब ये पुरानी बातें हो चुकी हैं.

वीडियो

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी