खेल » रणधीर कपूर की साली साहिबा, फिल्म में किया था ‘ससुर’ संग रोमांस, रंग-रूप में करीना-करिश्मा से भी खूबसूरत

रणधीर कपूर की साली साहिबा, फिल्म में किया था ‘ससुर’ संग रोमांस, रंग-रूप में करीना-करिश्मा से भी खूबसूरत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वो एक्ट्रेस जिनका कनेक्शन कपूर खानदान से भी हैं. उन्होंने राज कपूर, शम्मी कपूर से लेकर राजेश खन्ना संग काम किया. वहीं उनकी खूबसूरती और टैलेंट के बलबूते पर नाम भी कमाया. चलिए बताते हैं इस अदाकारा के बारे में.

हिंदी सिनेमा में वैसे तो एक से एक हीरोइनें हुईं. मगर एक एक्ट्रेस ऐसी थीं जिनका कनेक्शन कपूर खानदान से हैं तो वह 60 के दशक में भी अपने आजाद ख्यालों की वजह से चर्चा में रहती हैं. वह अपने फैशन और लुक के लिए खूब फेसम हुआ करती थीं. एक बार तो वह अपने जीजा संग ही लड़ बैठी थीं.

ये कोई और नहीं बल्कि साधना शिवदसानी हैं जिनके नाम के हेयरस्टाइल ने तो 90 के दशक तक खूब बवाल काटा था. वह उस जमाने में चूड़ीदार और टाइट कुर्तों को भी फैशन में लेकर आई थीं. 2 सितंबर 1941 को साधना की बर्थ एनिवर्सरी होती है. चलिए उनसे जुड़ा किस्सा सुनाते हैं.

गुलाम भारत में साधना का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ. पिता को साधना बोस खूब पसंद थीं तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी साधना रख दिया. साधना के चाचा हरि शिवदसानी उस समय एक्टर हुआ करते थे.

साधना और कपूर खानदान के कनेक्शन की बात करें तो वह करीना-करिश्मा की मम्मी की चचेरी बहन हैं. दरअसल बबीता के पिता हरि शिवदसानी, साधना के चाचा हुआ करते थे. इस रिश्ते से बबीता और साधना कजिन हुईं और रणधीर कपूर साधना के जीजा हुए.

साधना के करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म से ही हुई थी. जब उन्होंने राज कपूर की फिल्म श्री420 में छोटा सा रोल प्ले किया था. वह फिल्म के गाने मुड़-मुड़ के न देख में चंद सेकेंड के लिए नजर आई थीं.

मगर आगे चलकर राज कपूर के साथ साधना ने दूल्हा दुल्हन 1964 में लीड रोल भी प्ले किया था. दोनों का फिल्म में रोमांस देखने को मिला था. ये दोनों की बतौर जोड़ी पहली फिल्म थी.

यहां एक बात और दिलचस्प है. राज कपूर की बहू बबीता हैं. इस नाते बहू की बहन साधना भी उनकी बहू समान हुईं. मगर दोनों का फिल्म में रोमांस देखने को मिला था. इतना ही नहीं, साधना शम्मी कपूर के साथ बदतमीज तो आगे चलकर राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया.

राज कपूर के साथ तो साधना का एक दिलचस्प किस्सा भी है. साधना अपने बालों और रंग रूप पर खूब ध्यान दिया करती थीं. एक बार साधना राज कपूर के साथ काम कर रही थीं. उनका शॉट रेडी था.

जैसे ही राज कपूर एक्शन बोलते तो वह अपने बालों को संवारने लग जातीं. अब ये चीज उन्होंने एक दो बार रिपीट की तो राज कपूर झल्ला पड़े. वहीं साधना नई नवेली थीं इंडस्ट्री में इसके बावजूद वह राज कपूर जैसे सुपरस्टार से भिड़ गई थीं.

homeentertainment

रणधीर कपूर की साली साहिबा, फिल्म में किया था ‘ससुर’ संग रोमांस, रंग-रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी