Last Updated:
Best Mutual Fund : फ्लेक्सी-कैप फंड्स उन लोगों के लिए बेहतर माने जाते हैं जो लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं और मार्केट के उतार-चढ़ाव से परेशान नहीं होते. इन फंड्स में जोखिम जरूर ज्यादा है, लेकिन धैर्य रखने वालों को अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं.
फलेक्सी कैप फंड किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बड़ी, मध्यम और छोटी कंपनियों में पैसा लगाकर संतुलन बनाए रखते हैं.फलेक्सी कैप फंड किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बड़ी, मध्यम और छोटी कंपनियों में पैसा लगाकर संतुलन बनाए रखते हैं. इस वजह से इनमें जोखिम तो होता है, लेकिन लंबे समय में अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है. AMFI के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में फ्लेक्सी-कैप फंड्स में ₹7,679 करोड़ का सबसे ज्यादा निवेश आया. यानी निवेशक भरोसे के साथ इन फंड्स को चुन रहे हैं. आज हम आपको तीन ऐसे फलेक्सी कैप फंड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जोरदार रिटर्न पिछले तीन वर्षों में दिया है.
जेएम फ्लेक्सी कैप फंड
मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड
यह फंड भी शानदार रिटर्न देने वाले फलेक्सी कैप फंड्स की लिस्ट में शामिल है. पिछले 3 साल में इसने निवेशकों को 23.5% CAGR और 89% कुल रिटर्न दिया है. यानी 1 लाख रुपये बढ़कर 1.89 लाख रुपये हो गए. SIP करने वालों को यहां भी 26% सालाना का रिटर्न मिला. मोतीलाल ओसवाल फलेक्सी कैप फंड 2014 में लॉन्च हुआ था और इसका एयूएम अब ₹13,679 करोड़ है.
फ्लेक्सी कैप फंड में किसे लगाना चाहिए पैसा?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी म्यूचुअल फंड प्रदर्शन पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 18, 2025, 07:52 IST





