खेल » ‘ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के खिलाफ बोलना…’, जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्ना, व्यवहार देख उठाए सवाल

‘ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के खिलाफ बोलना…’, जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्ना, व्यवहार देख उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जया बच्चन पिछले कुछ दिनों से अपने व्यवहार के चलते विवादों में घिर गई हैं. एक दिन पहले कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की. अब मुकेश खन्ना ने उन्हें घर से बिगड़ी महिला बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के खिलाफ बोलना ह…और पढ़ें

'ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के...', जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्नामुकेश खन्ना ने जया बच्चन की आलोचना की.
मुंबई. जया बच्चन संसद के बाहर एक फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल होने के बाद से विवादों में घिर गई हैं. कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. हाल में कंगना रनौत ने उनके इस व्यवहार की आलोचना की थी. अब मुकेश खन्ना ने भी जया बच्चन की आलोचना की है. मुकेशन ने कहा कि जया का बात करने का तरीका गलत है. उन्होंने जया के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जया बच्चन घर से बिगड़ गई हैं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से. उनके तर्क भी अच्छे नहीं होते.

मुकेश खन्ना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत करते हुए जया के व्यवहार पर सवाल उठाया और कहा,”आजकल ये जो उनका पत्रकारों के साथ ‘क्या कर रहा है तू, कौन है, क्या चाहिए, ये गलत है. आप इनके लिए जी रहे हो, और आजकल ये जो राज्यसभा में बोलती है मुझे ऐसा लगता है या तो ये बिगड़ गई हैं घर से, या मोदी के खिलाफ बोलना है इसलिए ही बोलती है. ऐसे-ऐसे तर्क देती है जो मुझे नहीं अच्छे लगते.”

कंगना रनौत पंडित ने जया बच्चन की आलोचना की

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “सबसे बिगड़ी और विशेषाधिकार प्राप्त महिला. लोग उनके नखरे/बकवास को सहन करते हैं सिर्फ इसलिए कि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं. उनकी समाजवादी टोपी मुर्गे की कलगी जैसी दिखती है, जबकि वह लड़ने वाले मुर्गे जैसी दिखती हैं!! अपमानजनक और शर्मनाक.”

अशोक पंडित ने भी जया बच्चन की आलोचना

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि यह व्यवहार निंदनीय था और उन लोगों के प्रति अपमान दिखाता है जिन्होंने उन्हें सेवा करने के लिए चुना है. उन्होंने कहा, “एक सार्वजनिक सेवक 24×7 नाराज और चिड़चिड़ा नहीं रह सकता. एक कलाकार से विनम्रता और करुणा की उम्मीद की जाती है, जिसे उनके फैंस ने प्यार किया है, जो उन्हें यह दर्जा और स्थान प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं.”

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के…’, जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी