भारत » यूरोप-कनाडा से मिले निर्देश और पैसे, अमृतसर में बनाया मंदिर को निशाना, NIA ने मास्टरमाइंड को गया में दबोच लिया

यूरोप-कनाडा से मिले निर्देश और पैसे, अमृतसर में बनाया मंदिर को निशाना, NIA ने मास्टरमाइंड को गया में दबोच लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Khalistani Terrorist Arrest : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है. मार्च 2025 में हुए…और पढ़ें

विदेशी इशारों से मंदिर पर हमला, मास्टरमाइंड को NIA ने बिहार के गया में दबोचाअमृतसर मंदिर हमले का मास्टरमाइंड NIA के हत्थे चढ़ा, बिहार के गया से पकड़ा गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गया. मार्च 2025 में पंजाब के अमृतसर स्थित एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. आतंकवाद निरोधी एजेंसी NIA ने हमले के मुख्य आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को बिहार के गया शहर से गिरफ्तार किया है. यह हमला 15 मार्च 2025 को हुआ था, जिसमें दो बाइक सवार आतंकियों ने मंदिर को निशाना बनाया था. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विदेशी आतंकियों से निर्देश ले रहा था और हथियारों की सप्लाई में शामिल था.बता दें कि शरणजीत को पहले ही बटाला में हुई तलाशी के दौरान फरार घोषित किया गया था. अब उसे पकड़कर NIA की टीम गहन पूछताछ कर रही है.

विदेशी हैंडलरों से जुड़े थे तार

बता दें कि 15 मार्च 2025 की सुबह अमृतसर स्थित एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस हमले को दो बाइक सवार – गुरसिदक सिंह और विशाल गिल – ने अंजाम दिया था. जांच में जानकारी सामने आई कि ये दोनों विदेशी आकाओं के इशारों पर काम कर रहे थे. इसके बाद NIA की जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि यह हमला एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा था और इसमें यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे आतंकी हैंडलर शामिल थे. इन विदेशी संचालकों ने भारत में अपने जमीनी गुर्गों को न सिर्फ धन उपलब्ध कराया, बल्कि आतंकी हार्डवेयर और टारगेट की जानकारी भी दी.

इसने दिये थे आतंक के हथियार

शरणजीत पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के बटाला के कादियां क्षेत्र के भैनी बांगर गांव का निवासी है. जांच के अनुसार गुरसिदक और विशाल को ग्रेनेड और हथियारों की कई खेपें शरणजीत ने ही मुहैया कराईं. 1 मार्च 2025 को बटाला में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी के माध्यम से शरणजीत को चार ग्रेनेड मिले थे. इनमें से एक ग्रेनेड हमले से दो दिन पहले, 13 मार्च को उसने आतंकियों को सौंपा.

खुफिया जानकारी से पकड़ा गया

15 मार्च को आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद बटाला इलाके में NIA की तलाशी के बाद शरणजीत फरार हो गया था. उसके बाद NIA ने मानवीय और तकनीकी खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए उसकी तलाश शुरू की. बड़े पैमाने पर जांच के बाद आखिरकार उसे बिहार के गया शहर से धर दबोच लिया गया है.

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebihar

विदेशी इशारों से मंदिर पर हमला, मास्टरमाइंड को NIA ने बिहार के गया में दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी