Last Updated:
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर द्विपक्षीय संबंधों और कूटनीतिक हालात पर चर्चा की. जेलेंस्की ने मोदी के समर्थन के लिए आभार जताया और रूस के हमलों की जानकारी दी.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर बात की.जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत हुई. हमने विस्तार से सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. हमारे बाइलेटरल रिलेशन और ओवरऑल डिप्लोमैटिक सिचुएशन पर हमने चर्चा की. मैं प्रधानमंत्री मोदी का हमारे लोगों के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए आभारी हूं.
रूस सीजफायर नहीं चाहता
सीजफायर पर यूक्रेन की भागीदारी हो
जेलेंस्की ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और यह मानता है कि यूक्रेन से संबंधित हर चीज पर निर्णय लेते वक्त यूक्रेन की भी सहमति होनी चाहिए, वरना मनचाहा नतीजा नहीं मिलेगा. हमने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की.
रूसी तेल पर भी बात
जेलेंस्की ने कहा, मैंने पीएम मोदी से कहा कि रूसी एनर्जी, विशेष रूप से तेल के एक्सपोर्ट को कंट्रोल करना जरूरी है, तभी रूस को रोका जा सकता है. यह जरूरी है कि हर वह नेता, जिसके पास रूस पर ठोस प्रभाव डालने की क्षमता है, मास्को को इसके अनुरूप संदेश भेजे. हमने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत मुलाकात की योजना बनाने और परस्पर यात्राओं पर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 11, 2025, 18:45 IST





