मनोरंजन » मौसमी चटर्जी की वो फिल्म, स्टार डायरेक्टर के बेटे, टॉप एक्ट्रेस की बेटी ने मिलकर बना डाला जिसे डिजास्टर

मौसमी चटर्जी की वो फिल्म, स्टार डायरेक्टर के बेटे, टॉप एक्ट्रेस की बेटी ने मिलकर बना डाला जिसे डिजास्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

70-80 के दौर में मौसमी चटर्जी का सिक्का चला करता था. वह जिस फिल्म में नजर आती थीं, फिल्म हिट हो जाती थी. जितेंद्र, संजीव कुमार और धर्मेंद्र के साथ तो उन्होंने कई हिट दी हैं. लेकिन साल 2002 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जो डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म में स्टार डायरेक्टर का बेटा और टॉप एक्ट्रेस की बेटी लीड रोल में नजर आए थे.

नई दिल्ली. साल 2002 में एक ऐसी फिल्म में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें एक अनोखी लव-स्टोरी दिखाई गई थी. फिल्म में हीरो और हीरोइन को सिर्फ एक दूसरे की आवाज सुनते ही प्यार हो जाता है. फिल्म में मौसमी चटर्जी भी नजर आई थीं, फिल्म में सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों जैसा टच भी था. फिर वह भी डिजास्टर साबित हुई थी.

बॉलीवुड में कई बार बड़े नाम और मजबूत स्टारकास्ट भी फिल्म को हिट नहीं बना पाते.ऐसा ही साल 2002 में फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ के साथ हुआ था. फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी, बल्कि डिजास्टर साबित हुई थी.

फिल्म में यूं तो मौसमी चटर्जी भी नजर आई थीं. भले ही फिल्म में उनका छोटा सा रोल था. लेकिन एक वक्त में तो उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं. फिल्म में लीड रोल में स्टार एक्टर और डायरेक्टर के बेटे ऋतिक रोशन नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋतिक रोशन के अपोजिट इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल नजर आई थीं. फिल्म में ईशा की एक्टिंग को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था. न ही फिल्म में ऋतिक के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया था.

साल 2002 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन अर्जुन सबलोक ने किया था,फिल्म में ऋतिक रोशन और ईशा देओल के अलावा सैफ अली खान भी नजर आए थे. ईशा और ऋतिक को फिल्म में एक दूसरे की आवाज सुनते ही एक दूजे से प्यार हो जाता है.

ऋतिक की इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीद थी कि ये ब्लॉकबस्टर साबित होगी. लेकिन फिल्म डिजास्टर साबित हुई . लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म में फिल्म का संगीत और लोकेशन तो पसंद किए गए, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और धीमी रफ्तार ने लोगों को निराश कर दिया.

मौसमी चटर्जी ने फिल्म में अहम किरदार निभाया था. भले ही वह छोटा था. उनका अभिनय हमेशा की तरह सधा हुआ था, लेकिन मजबूत परफॉर्मेंस भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा सकी. रिलीज के बाद फिल्म को समीक्षकों से भी खास सराहना नहीं मिली.

‘ना तुम जानो ना हम’ की रिलीज के बाद मेकर्स को भी झटका लगा था कि बड़े स्टारकिड के होते हुए भी फिल्म लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रही. इस फिल्म ने साबित कर दिया था कि फिल्म को हिट कराने के लिए ऋतिक रोशन जैसा बड़ा नाम भले ही न हो लेकिन, मजबूरत कहानी फिल्म को सफल बना सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी