Last Updated:
Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के तीखे हमलों ने हलचल मचा दी है.सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लालू यादव और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार और फर्जी मतदाता के मुद्दे पर निशाना साधा…और पढ़ें
ललन सिंह का लालू यादव और राहुल पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार और फर्जी मतदाता पर गरजेलालू परिवार पर हमला, चारा घोटाले की याद
ललन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त… पिता का जेल जाना, जमानत पर हाथी पर चढ़ना, चारा खाने वाला स्वतंत्रता सेनानी हो गया. पुत्र होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर आनंद ले रहा है. मोदी सरकार ने पकड़ लिया. वाह रे बिहार में शासन करने वालों का सपना, भ्रष्टाचारियों का बौखलाना बाजिब है- प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है. ललन ने चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन हथियाकर गरीबों का शोषण किया.

ललन सिंह के एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट
राहुल गांधी पर तंज, लोकतंत्र की हत्या का आरोप
कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल पर क्यों नहीं बोलते?
ललन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र के हत्यारे परिवार के युवराज बिहार में भ्रष्टाचारियों के साथ गले से गले मिलकर घूम रहे हैं. घुसपैठियों के बहाने फर्जी मतदाता के दम पर लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं. कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं? प्रधान कोतवाल ने लोकतंत्र के फर्जीवाड़ा को पकड़ लिया… और डंडा लेकर खड़े हो गए. अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी स्वभाविक है- बौखलाहट जो है. बिहार की जनता सजग है- सब देख रही है- सफाया तय है.

ललन सिंह का राहुल गांधी पर करारा तंज. एक्स पोस्ट का स्क्रीन शॉट
फर्जी मतदाता विवाद से बिहार में सियासी तूफान
बिहार की जनता सजग, सियासी सफाए का दावा
ललन सिंह ने दावा किया कि बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों का बौखलाना देख रही है और उनका ‘सफाया तय’ है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और ‘प्रधान कोतवाल डंडा लेकर खड़ा है’. यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद और कांग्रेस के खिलाफ एनडीए की रणनीति को दर्शाता है जिससे सियासी माहौल गरमाया हुआ है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
Patna,Patna,Bihar
August 23, 2025, 13:32 IST





