मनोरंजन » ‘मैं सिर्फ 3 डायरेक्टर की रिस्पेक्ट करता हूं’, प्रियदर्शन के ‘कम एजुकेशन’ वाल कमेंट्स पर राजपाल यादव का रिएक्शन

‘मैं सिर्फ 3 डायरेक्टर की रिस्पेक्ट करता हूं’, प्रियदर्शन के ‘कम एजुकेशन’ वाल कमेंट्स पर राजपाल यादव का रिएक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले के बीच प्रियदर्शन के ‘कम शिक्षा’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह अच्छी तरह से पढ़े-लिखे हैं. ऐसे जजमेंट्स की कोई अहमियत नहीं है. राजपाल ने कहा कि वह इंडस्ट्री में सिर्फ तीन ही डायरेक्टर की रिस्पेक्ट करते हैं. इन तीनों के साथ ही 50 से ज्यादा फिल्में की हैं.

ख़बरें फटाफट

'मैं सिर्फ 3 डायरेक्टर की रिस्पेक्ट करता हूं', राजपाल यादव का रिएक्शनZoom

राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

मुंबई. राजपाल यादव 2012 के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल 13 दिन बिताए. इस मामले को लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. तिहाड़ जेल में समय बिताने के बाद राजपाल को परिवार की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली थी. वह अपने अपकमिंग प्रोजक्ट्स के लिए भी शूट कर रहे हैं. इस बीच वह आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में भी लग गए हैं. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. प्रियदर्शन ने हाल में राजपाल की एजुकेशन पर कमेंट किया था, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है.

राजपाल यादव ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह बिल्कुल गलत है. प्रियदर्शन जी मुझे नहीं जानते. मैं अच्छी तरह शिक्षित हूं. मैं 11 साल की उम्र से 55 साल तक काम कर रहा हूं. सबसे बड़े लोग भी कभी न कभी मुश्किल में पड़ जाते हैं, लेकिन इसका उनकी शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. अगर मैं कम शिक्षित होता, तो यहां 25-30 साल तक टिक नहीं पाता.”

राजपाल यादव इन तीन डायरेक्टर्स की करते हैं रिस्पेक्ट

राजपाल यादव ने कहा, “मैं तीन निर्देशकों का बहुत सम्मान करता हूं- श्री राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन. मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं. मैंने सिर्फ इन तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की हैं. मैं प्रियनजी के बेटे जैसा हूं. लेकिन प्रियनजी या बॉलीवुड का कोई भी व्यक्ति पूरी कहानी नहीं जानता, इसलिए उनके जजमेंट्स की कोई अहमियत नहीं है.”

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव के बारे में क्या कहा

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने राजपाल के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने राजपाल को ‘जंगल’ में देखा था और बाद में ‘मालामाल वीकली’ में कास्ट किया. निर्देशक ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स से राजपाल को उनकी सामान्य फीस से ज्यादा देने को कहा, क्योंकि उन्हें राजपाल की मौजूदा सिचुएशन की चिंता थी. प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि राजपाल यादव ने कम शिक्षा के कारण गलती की. हालांकि, उन्हें अच्छा इंसान बताया और उनकी मदद करने की इच्छा जताई.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी