Last Updated:
करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. बच्चों ने पिता की वसीयत से हिस्से की मांग की है. वहीं प्रिया सचदेव कपूर का पक्ष भी सामने आया है जिन्होंने कोर्ट में अपनी बातें रखी है. अब इस मामले की सु…और पढ़ें

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जहां उन्होंने प्रिया पर तमाम आरोप भी याचिका में लगाए हैं. अब इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी. जस्टिस ज्योति सिंह ने बुधवार को हुई सुनवाई में प्रिया सचदेव कपूर से संजय कपूर की चल और अचल संपत्ति की पूरी लिस्ट मांगी है.
कोर्ट ने प्रिय सचदेव से ये भी कहा, ‘हमें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर आप विल की कॉपी बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं. समझ सकते हैं कि इसमें कुछ चीजें नॉन डिस्क्लोजर अग्रीमेंट हो सकते हैं. हम इसे कॉन्फिडेंशियल क्लब भी बना सकते हैं.’
करिश्मा कपूर के बच्चों का केस मशहूर लॉयर राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी लड़ रहे हैं. वहीं प्रिया सचदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नैयर ने तर्क रखे. उन्होंने कहा कि केस फाइल करने से 6 दिन पहले ही दोनों बच्चों को ट्रस्ट से 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति दी जा चुकी है. प्रिया के पक्ष रखते हुए वकील ने ये भी कहा, ‘ऐसा नहीं है कि ये लोग सड़क पर आ गए हैं. मैं एक विधवा हूं. मेरा खुद का 6 साल का बच्चा है. अभी तक ये कहां थे. 15 साल तक ये लोग कभी दिखाई तक नहीं दिए. वसीयत में कुछ भी छिपा हुआ नहीं है.’

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 10, 2025, 16:41 IST





