Last Updated:
Malaika Arora Second Marriage: अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया. दोनों कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे. जब लोग अर्जुन कपूर से उनकी शादी की बातें कर रहे थें, तब अचानक उनके ब्रेकअप की खबरें आईं. अब मलाइका अरोड़ ने अपनी दूसरी शादी के संकेत दिए हैं.

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल के करीब है, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती किसी नई नवेली हीरोइन की तरह है. वे फिलहाल अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका पिछले साल ही अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ था. अब उनकी दूसरी शादी की चर्चाएं हैं. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. शादी के 4 साल बाद उनकी जिंदगी में अरहान खान आए. कपल ने शादी के 18 साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया और 2017 में तलाक ले लिया. मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज खान ने शौरा खान से शादी कर ली. लेकिन, मलाइका अरोड़ा दूसरी शादी के सवाल को टालती रहीं. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि वे दूसरी शादी के आइडिया के खिलाफ नहीं हैं. एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वे खुद को क्या सलाह देंगी, तो वे बोलीं, ‘शायद मैंने खुद से कहा होता- शादी से पहले खुद को समय दो. यह बड़ा कमिटमेंट है और लड़कियां पता नहीं क्या करती हैं…इतनी जल्दी शादी करने की जरूरत नहीं है. थोड़ा बहुत काम कर लो, जिंदगी के सफर को थोड़ा समझ लो और फिर शादी के लिए आगे बढ़ो. मैं काफी छोटी थी, जब मैंने शादी की.’ (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा की शादी के वक्त उनकी उम्र 25 साल थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप दोबारा शादी करेंगी, तो वे बोलीं, ‘कभी न मत कहो. जैसे मैंने कहा- मैं बहुत रोमांटिक हूं. मुझे प्यार पर विश्वास है. मुझे प्यार की हर एक चीज पर यकीन है. इसलिए, कभी मना मत करो.’ (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा की बातों से फैंस उनकी दूसरी शादी के कयास लगाने लगे. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फैंस हैरान है कि मलाइका अभी भी प्यार को तवज्जो दे रही हैं. अर्जुन कपूर ने पिछले साल मलाइका आरोड़ा से अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था. वे छह साल साथ रहे थे. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशनल इवेंट में अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया था. उन्होंने खुद को सिंगल बताया था. वे एक वायरल वीडियो में फैंस से कह रहे थे, ‘अभी सिंगल हूं मैं.’ (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका और अर्जुन ने पब्लिक के सामने अपने ब्रेकअप पर कुछ नहीं बोला था, हालांकि महीनों तक उनके अलगाव की अफवाहें छाई रही थीं. अर्जुन कपूर के बयान के बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, ‘इस वक्त मेरा स्टेटस: रिलेशनशिप में, सिंगल, हाहाहा.’ (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम किसी शख्स के साथ नहीं जुड़ा. पिछला साल उनके लिए काफी बुरा था. अर्जुन कपूर से सिर्फ उनका ब्रेकअप ही नहीं हुआ था, उनके पिता का भी देहांत हो गया था. दूसरी ओर, मलाइका के एक्स हसबैंड अपनी दूसरी पत्नी शौरा खान से पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)
August 17, 2025, 20:26 IST





