हेमा मालिनी ने राम कमल मुखर्जी द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में खुलासा किया कि शादी से पहले वह प्रकाश कौर से कुछ सामाजिक समारोहों में मिली थीं. लेकिन शादी के बाद उन्होंने कभी उनसे मुलाकात नहीं की. हेमा जुहू में धर्मेंद्र के बंगले से थोड़ी दूरी पर रहती हैं, लेकिन कभी वहां नहीं गईं.
‘मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी’
‘कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि…’
लेहरन को दिए एक इंटरव्यू में हेमा ने आगे कहा, ‘मुझे इस पर बुरा नहीं लगता या मैं इस पर उदास नहीं हूं. मैं खुद से खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छे से पाला है. बेशक, वह (धर्मेंद्र) हमेशा साथ थे. कोई भी पति-पत्नी अलग रहना पसंद नहीं करता, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि इंसान को स्वीकार करना पड़ता है.

हेमा मालिनी के पीछे तो वैसे कई स्टार्स थे मगर वह जिनके लिए दीवानी थीं वह थे धर्मेंद्र. दोनों की जब लवस्टोरी शुरू हुई तो सुपरस्टार पहले से ही शादीशुदा थे. प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं.
हेमा का प्रकाश कौर और उनके परिवार के लिए सम्मान
प्रकाश कौर ने क्यों समर्थन किया धर्मेंद्र की दूसरी शादी?
धर्मेंद्र को दूसरी शादी के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी. दुनिया जब धर्मेंद्र को लेकर बातें बना रही थी, तब प्रकाश कौर ने पति का सार्वजनिक रूप से बचाव किया था. 1981 में स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘केवल मेरे पति ही क्यों? कोई भी पुरुष मुझे छोड़कर हेमा को चुनता. इंडस्ट्री का आधा हिस्सा यही कर रहा है, फिर किसी को मेरे पति को औरतबाज कहने की हिम्मत कैसे? वह सबसे अच्छे पति न हों, हालांकि वह मेरे साथ बहुत अच्छे हैं, लेकिन वह निश्चित रूप से सबसे अच्छे पिता हैं. उनके बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं. वह कभी उन्हें नजरअंदाज नहीं करते.’

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र में 13 साल का फासला है.
प्रकाश ने जब सौतन हेमा के लिए कही ये बात
धर्मेंद्र और हेमा की शादी कैसे हुई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश कौर ने तलाक देने से इनकार कर दिया था. हिंदू कानून में द्विविवाह की अनुमति नहीं है, इसलिए अफवाहें उड़ीं कि दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया था, जहां दूसरी शादी की इजाजत है. हालांकि, धर्मेंद्र ने 2024 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी धर्म नहीं बदला.





