Last Updated:
माधुरी दीक्षित से अक्सर इस अप्सरा सी एक्ट्रेस की तुलना हुआ करती थीं. दोनों ही खूबसूरत होने के साथ साथ डांस में भी माहिर रही. चलिए बताते हैं इन दोनों की फिल्म को करियर के बारे में.

माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज किया है. उनके काम की तारीफ तो आज भी जमकर होती है. 80-90 के दशक में माधुरी के साथ एक एक्ट्रेस और थीं जो लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं.

ये कोई और नहीं बल्कि मीनाक्षी शेषाद्रि रही हैं. दामिनी से लेकर घायल जैसी फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्रि ने सनी देओल के साथ काम किया तो अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की.

मीनाक्षी की एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती की भी तारीफ होती थी. देखते ही देखते माधुरी और मीनाक्षी शेषाद्रि का कॉम्पीटिशन सा हो गया. एक बार तो उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा पर रिएक्ट भी किया था.

गजब बात ये है कि मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी दीक्षित ने साथ में साल 1986 में स्वाति नाम की एक रोमांटिक ड्रामा में काम भी किया था जिसे क्रांति कुमार ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में स्वाति के लीड रोल में मीनाक्षी शेषाद्रि थीं तो माधुरी ने उनकी सौतेली बहन का किरदार प्ले किया था. इस फिल्म ने दोनों की प्रतिभा को दिखाया और सबने जमकर तारीफ भी की.

मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी में एक बात और है जो बहुत ही कॉमन है. वो ये कि दोनों एक्टिंग के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी है. मीनाक्षी क्लासिकल डांस भरतनाट्यम और कथक जैसी फॉर्म में ट्रेंड हैं तो माधुरी भी सालों की ट्रेनिंग डांस में ले चुकी हैं.

मीनाक्षी शेषाद्रि के करियर में चार चांद लगे थे साल 1993 में आई फिल्म दामिनी से. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार काम किया ही, साथ ही खूब अवॉर्ड भी झटके.

कहते हैं दामिनी के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को एक्ट्रेस से प्यार हो गया. उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्रि को प्रपोज भी किया था. मगर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के ऑफर को नहीं माना. इस वजह से डायरेक्टर संग उनकी दूरियां बढ़ गई थी. दामिनी के लिए तो वह उन्हें हटाकर माधुरी को कास्ट भी करना चाहते थे. माधुरी दीक्षित ने अपनी कलीग के लिए इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया. ऐसे में मीनाक्षी ने ही दामिनी को पूरा किया और ये फिल्म उनके लिए आइकॉनिक बन गई.

साल 2024 में उन्होंने बॉम्बे टाइम्स में इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ कॉम्पीटिशन को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि मैं कभी माधुरी दीक्षित नहीं बन सकती और वह मेरी जैसी नहीं बन सकती. उन्होंने साफ इनकार किया था कि दोनों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं थी.

बस आगे चलकर मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड छोड़ दिया. इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर संग शादी कर ली और हमेशा हमेशा के लिए अमेरिका चली गईं.

कहते हैं कि वह अभी भी सात समंदर पार रहती हैं. बस काम काज के चलते आना जाना करती हैं. वह अमेरिका में अपना डांस स्कूल चलाती हैं.
August 20, 2025, 19:27 IST





