खेल » ‘मैं इसे गले नहीं लगाऊंगा’, आमिर खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस, जिसे माधुरी के हीरो ने हग करने से किया था इनकार

‘मैं इसे गले नहीं लगाऊंगा’, आमिर खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस, जिसे माधुरी के हीरो ने हग करने से किया था इनकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

साल 1999 में संजय लीला भंसाली फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ लेकर आए थे. फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे.इसी फिल्म में आमिर खान की को-स्टार भी नजर आई थीं, जिसे सलमान खान न…और पढ़ें

'मैं इसे गले नहीं लगाऊंगा', आमिर खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेसये एक्ट्रेस कई हिट दे चुकी हैं.
नई दिल्ली. साल 1999 में जब ‘हम दिल दे चुके सनम’में सिनेमाघरों में दस्तक दी तो तहलका मच गया था. अलग तरह की लव स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया था. फिल्म में ऐश्वर्या की खूबसूरती ने लोगों को दीवाना ही बना दिया था. इसी फिल्म में एक एक्ट्रेस को सलमान ने गले लगाने से साफ इनकार कर दिया था.

‘हम दिल दे चुके सनम’के सेट पर ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बढ़ी थी. ये फिल्म उनके मिलन की साक्षी है. फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म के गाने तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म में जहां सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म में शीबा चड्ढा ने भी अहम भूमिका निभाई थी. सालों बाद उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं.

ऋषि कपूर की हीरोइन, खूबसूरती देख भूल जाएंगे माधुरी दीक्षित-जूही चावला का हुस्न, 3 बार शादी रचा चुकीं ये हसीना

सलमान ने हग करने से किया इनकार

शीबा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआती दिनों को याद किया और इस फिल्म के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर काफी कुछ ऐसा हुआ जो हैरान करने वाला है. शीबा चड्ढा ने हाल ही में बताया कि संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनकी पहली फिल्म थी. उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस याद किया और कहा कि एक सीन में सलमान खान को उन्हें गले लगाना था. मैं हग नहीं करुंगा. लेकिन भंसाली ने उन्हें समझाया और किसी तरह सीन कंप्लीट हुआ.

फिल्म ने रच दिया था इतिहास

आमिर खान संग कर चुकीं काम

शीबा चड्ढा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म तलाश में भी उन्होंने काम किया था. इस फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उनका काम काफी पसंद किया गया था. फिल्म में उन्होंने एक प्रोस्टीट्यूट का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनका रोल भी काफी बड़ा था.

बता दें कि शीबा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘बकैती’ जी5 पर रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन अमीत गुप्ता ने किया है. शीबा चड्ढा एक मध्यमवर्गीय परिवार की अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. उनकी सबसे अपकमिंग प्रोजेक्ट है नितेश तिवारी की रामायण: पार्ट I, जिसमें वह मंथरा का किरदार निभाएंगी.

homeentertainment

‘मैं इसे गले नहीं लगाऊंगा’, आमिर खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी