खेल » ‘मैं इसे गंभीरता से नहीं…’ गैंगस्टर ने खूशबू-दिशा पाटनी के घर पर बरसाई गोली, पिता जगदीश ने दिया पहला बयान

‘मैं इसे गंभीरता से नहीं…’ गैंगस्टर ने खूशबू-दिशा पाटनी के घर पर बरसाई गोली, पिता जगदीश ने दिया पहला बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी के बाद उनके पिता जगदीश पाटनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रहे है. घर को गार्ड्स और पुलिस ने घेरा हुआ है. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी को गंभीरता से नहीं ले रहे.

'मैं इसे गंभीरता से नहीं...'  गैंगस्टर की फायरिंग पर दिशा के पिता का रिएक्शनदिशा पाटनी के पिता जगदीश ने फायरिंग पर प्रतिक्रिया दी.
मुंबई. Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. दिशा के बरेली वाले घर पर बाइक दो अज्ञात हमलावरों ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोलीबारी की. इस फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि भी की. अब दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बयान दिया है. जगदीश ने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाई और फायरिंग मामले की जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है. घर को पुलिस ने घेरा हुआ है.

जगदीश सिंह पाटनी ने कहा, “मेरी बेटी का बयान तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है. हम सनातनी धर्म को मानने वाले हैं. योगी जी का ये प्रदेश है. इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए. फायरिंग से हम सब दहशत में थे. मेरी नींद भी खुल गई थी. बाहर आने की कोशिश भी की-जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे. 8-10 राउंड फायरिंग की.”

दिशा पाटनी के घर को पुलिस ने घेरा

जगदीश पाटनी ने सुरक्षा को लेकर कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से बात की जाए, तो पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की है. बाहर गार्ड्स लगे हुए हैं. पीछे पुलिस लगी हुई है. पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती. जबसे पुलिस को पता चला है, तबसे वर्किंग मोड पर ही है.”

रोहित गोदारा ने इस फायरिंग को ट्रेलर बताया

बता दें, रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह हमला खुशबू पाटनी की वजह से किया है. रोहित का कहना है कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी की थी. यह उसी क बदला है. रोहित गोदारा के वायरल पोस्ट में लिखा है, ‘जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी. इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा. ये तो महज एक ट्रेलर था.”

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मैं इसे गंभीरता से नहीं…’ गैंगस्टर की फायरिंग पर दिशा के पिता का रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी