प्रेमानंद जी महाराज से यूं तो कई सेलेब्स मिलने और उनसे आशीर्वाद लेने के कई सेलेब्स आते हैं. अगस्त के महीने में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पहुंचे. हाल ही में राज कुंद्रा ने ‘फिल्मीज्ञान’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उनके मन में कैसे किडनी दान करने की बात आई और उन्होंने ट्रोलिंग को कैसे देखा.
2 सालों से प्रेमानंद जी महाराज को फॉलो कर रहे हैं राज कुंद्रा
प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर रह गए हक्का-बक्का
राज कुंद्रा ने आगे कहा कि लोग उनसे मिलकर ज्ञान की प्राप्ति करते हैं. सवाल पूछते हैं, ताकि जवाब के साथ उन्हें थोड़ी सा ज्ञान मिल सके. राज कुंद्रा ने कहा कि मैं प्रेमानंद जी महाराज से मिला तो हक्का-बक्का रह गया, कुछ कह नहीं सका. हम सभी सोचते हैं कि हमारी लाइफ में कितनी परेशानियां हैं. पैसे नहीं हैं या हम कोई लग्जरी आइटम खरीदना चाहते हैं. लेकिन प्रेमानंद जी, पिछले 20 सालों से अपनी दो किडनी खराब होने के बावजूद, दिन में 5 घंटे डायलिसिस पर रहकर, मुस्कुराते हुए, खुश रहते हैं, ये कितना बढ़िया मैसेज है.’
‘मेरी किडनी है, जिसे चाहूं उसे किडनी दूं’
फोन तो ले जा नहीं सकते, जो उन्होंने दिखाया वो
राज कुंद्रा ने आगे कहा, जब भी कोई प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए जाता है तो वह अपना फोन भी अंदर नहीं ले जा सकती. तो वो लोग जो चाहे वो दिखा सकते हैं. अब उन्होंने उस बात को ही दिखाया ताकि ये समझ में आए कि गुरुजी के लिए है उनमें (राज कुंद्रा) में भावना-भक्ति देखिए. इसलिए लोगों ने क्या समझा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा.’
मेरी 1 किडनी आपके नाम: राज कुंद्रा
ऑफर सुन क्या बोले- प्रेमानंद महाराज
यह सुनकर वहां मौजूद लोग तो हैरान हुए ही, खुद शिल्पा भी कुछ पल के लिए भौंचक्की रह गईं. राज कुंद्रा के इस कथन को प्रेमानंद महाराज ने प्यार और सम्मान की भावना से जोड़ा और कहा नहीं… मेरे लिए इतना ही बहुत है कि आप खुश रहें. उन्होंने आगे कहा- जब तक बुलावा नहीं आएगा, तब तक किडनी की वजह से हम दुनिया नहीं छोड़ेंगे. और सच तो ये कि जब बुलावा आता है तो जाना ही पड़ता है. लेकिन आपका ये सदभाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं. सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है.





