पिंकविला से बात करते हुए, मलाइका ने याद किया कि कैसे अमृता और करीना ने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस किया. वो कहती हैं, ‘यह वास्तव में मेरी बहन थी. अमू (अमृता अरोड़ा) और बेबो (करीना कपूर), वे बहुत अच्छे दोस्त थे. उन्होंने साथ में फिल्में कीं. वे एक-दूसरे को जानते थे.पुराने दिनों में, वो दोनों कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम से मिले थे और उन्हें लगा कि उन दोनों के बीच में काफी सारी समानता है’.
मलाइका अरोड़ा ने करीना-करिश्मा संग बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी
मलाइका-करीना ने हर मुश्किल में दिया एक-दूसरे का साथ
अपनी दोस्ती को इतने साल तक कायम रखने के बारे में मलाइका अरोड़ा कहती हैं, ‘हम साथ में हंसे, रोए, झगड़े किए. खाना एक बड़ी वजह है जो हमें जोड़े रखता है. . दूसरी बात यह है, मुझे लगता है कि हम सभी बहुत समान हैं. हम बहुत समान तरीके से पले-बढ़े हैं. समान बैकग्राउंड, माता-पिता. मुझे लगता है कि यही हमें एक साथ लाया… दो लड़कियां, बहनें, बहनचारा, उस तरह का बंधन है’.
बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता के गुजरने के बाद उनकी बेस्टफ्रेंड्स करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनकी ढाल बनकर खड़ी थी. ये चारों हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं.





