खेल » ‘मेरा परिवार बर्बाद हो गया’, बेटी जया-अमिताभ की शादी के खिलाफ थे पिता तरुण कुमार भादुड़ी, समधी से कही थी ये बात

‘मेरा परिवार बर्बाद हो गया’, बेटी जया-अमिताभ की शादी के खिलाफ थे पिता तरुण कुमार भादुड़ी, समधी से कही थी ये बात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन जया को धर्मपत्नी बनाने के लिए राजी थे, लेकिन जया के पिता राजी नहीं थे. ससुर के विरोध के बाद बिग बी ने व्यक्तिगत रूप से जया के पिता से बात की, जो एक छोटी सी शादी के लिए सहमत हुए, इसलिए उनकी शादी में…और पढ़ें

'मेरा परिवार बर्बाद हो गया', बेटी जया-अमिताभ की शादी के खिलाफ थे पिता तरुणअमिताभ बच्चन को इस शादी के लिए अपने ससुर को मनाना पड़ा. फाइल फोटो.
नई दिल्ली. जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को आज बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है, लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत में हालात इतने आसान नहीं थे. 3 जून 1973 को हुई इस शादी से पहले जया के पिता तरुण कुमार भादुड़ी ने खुलकर इस रिश्ते का विरोध किया था. उन्होंने अमिताभ के पिता, कवि हरिवंश राय बच्चन से भी इस शादी का विरोध जताया था. दोनों परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर काफी टेंशन थी. लेकिन जया के भाग्य में अमिताभ थे और फिर हुआ वहीं जो राम रची राखी.

अमिताभ बच्चन के पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपनी बायोग्राफी ‘इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम’ में इस बात का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा- ‘शादी के दिन, जब हम जाने लगे तो मैंने अपनी नई बहू के पिता को गले लगाया और अमित जैसे दामाद मिलने पर बधाई दी. मैं उम्मीद कर रहा था कि वह भी जया के बारे में कुछ अच्छा कहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा, ‘मेरा परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है.’

शादी से पहले की शर्तें और अड़चनें

जया बच्चन ने एक पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में बताया कि अमिताभ के पिता ने शादी से पहले उनके साथ छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं दी थी. उनका कहना था, ‘अगर छुट्टी पर जाना है तो पहले शादी करो.’ इस वजह से जो शादी अक्टूबर में होने वाली थी, वह जून में कर दी गई. अमिताभ ने भी शादी के बाद जया को करियर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन शर्त यह थी कि वे रोज का 9-5 काम न करें, बल्कि चुनिंदा प्रोजेक्ट करें.

पिता ने क्यों इस रिश्ते को शुरुआत में नहीं दी मंजूरी

इस दौरान उन्होंने अपने पिता के बारे में भी बात की और बताया उनके पिता का मानना था कि उनकी बेटियों का जीवन सिर्फ पढ़ाई, शादी और बच्चों तक सीमित नहीं होना चाहिए. वे चाहते थे कि बेटियां जीवन में कुछ बड़ा करें. यही वजह थी कि उन्होंने शुरुआत में इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी.

जब खुद ससुर को मनाने पहुंचे अमिताभ

हालांकि, शुरुआती विरोध के बावजूद अमिताभ ने खुद जाकर जया के पिता को मनाया और एक छोटे से पारिवारिक समारोह में शादी हुई, जिसमें दोनों के माता-पिता शामिल हुए. आज 52 साल बाद भी अमिताभ और जया का रिश्ता मजबूत है. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए श्वेता और अभिषेक बच्चन. जो अब अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

‘मेरा परिवार बर्बाद हो गया’, बेटी जया-अमिताभ की शादी के खिलाफ थे पिता तरुण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी