Last Updated:
मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा ‘एल मेन्चो’ की सैन्य ऑपरेशन में मौत हो गई. वह जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का प्रमुख था और दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड तस्करों में शामिल था. कार्रवाई के बाद कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी, बसें जलाई गईं और सड़कें जाम कर दी गईं.

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको का सबसे ताकतवर और लंबे समय से फरार चल रहे ड्रग माफिया नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वांतेस को रविवार को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया. वह जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल यानी CJNG का सरगना था और अमेरिका-मेक्सिको दोनों देशों की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी राज्य जलिस्को के टापालपा इलाके में सेना ने कई फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ के दौरान कार्टेल के चार सदस्य मारे गए. एल मेन्चो और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन मेक्सिको सिटी ले जाते समय उनकी मौत हो गई. इस कार्रवाई में तीन सैनिक भी घायल हुए. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने माना है कि उन्होंने ऑपरेशन में जानकारी दी, लेकिन इसे मेक्सिको की सेना की कार्रवाई बताया.
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
February 23, 2026, 05:37 IST





