व्यापार » मुरादाबाद की दीपक राणा हवन सामग्री सेहत के लिए फायदेमंद । moradabad man makes magical materail earning in lakhs

मुरादाबाद की दीपक राणा हवन सामग्री सेहत के लिए फायदेमंद । moradabad man makes magical materail earning in lakhs

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मुरादाबाद में एक युवक ने जादू सामग्री तैयार की है. यह सामग्री ऐसी सामग्री है कि इस सामग्री से निकलने वाले धुएं से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी. अमूमन देखने को मिलता है की धुंआ होने पर टीवी के मरीज और अन्य सांस के मरीजों को खांसी की शिकायत होने लगती है. लेकिन यह एक ऐसी सामग्री है।

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली. मुरादाबाद में एक युवक ने जादू सामग्री तैयार की है. यह सामग्री ऐसी सामग्री है कि इस सामग्री से निकलने वाले धुएं से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी. अमूमन देखने को मिलता है की धुंआ होने पर टीवी के मरीज और अन्य सांस के मरीजों को खांसी की शिकायत होने लगती है. लेकिन यह एक ऐसी सामग्री है की इसके धुएं से ना तो खांसी होगी ना ही किसी तरह की कोई परेशानी होगी और इसका धुआं सेहत के लिए बहुत लाभदायक होगा. जड़ी बूटियां से यह सामग्री तैयार की गई है. जिसमें उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और यह सामग्री घर पर भी आसानी से तैयार की जा सकती है.

जादुई सामग्री तैयार करने वाले दीपक राणा ने बताया कि अक्सर देखने को मिलता है कि आमतौर पर हवन के धुएं से आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होती रहती है. इसके साथ ही धुंआ हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है. इस समस्या को देखते हुए मैंने यह सामग्री बनाने का निर्णय लिया था. यह सामग्री ऐसी विशेष हवन सामग्री है. जो न केवल शुद्ध है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

नैचुरल चीजों से बनी

इस हवन सामग्री में कुछ खास प्राकृतिक चीजों का मिश्रण किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि सामान्य हवन के धुएं से आंखों में जलन होती है और नुकसान पहुंचता है. लेकिन इस सामग्री से किए गए हवन में आंखों में जलन भी नहीं होगी और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा. हमने इसमें लोबान, गूगल और कई दुर्लभ जड़ी बूटियां को मिलाया है.

टीवी के मरीजों को देती है फायदा

इस सामग्री की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टीवी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है. पूरी तरह से शुद्ध और प्राकृतिक होने के कारण धुएं से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है. इस हवन सामग्री की डिमांड सिर्फ मुरादाबाद तक सीमित नहीं है. बल्कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित पूरे भारत से इसकी भारी डिमांड आ रही है. लोग इसे शुद्धता और स्वास्थ्य लाभ के लिए हाथों हाथ ले रहे हैं और इस हवन सामग्री की एक खासियत है कि इसके धुएं से आंखों में जलन नहीं होगी और इस हवन सामग्री को तैयार करने का यही उद्देश्य है कि केवल पूजा पाठ ही नहीं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और मानव शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायता मिल सके और इस काम को करने में भी हमें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है.

About the Author

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

homebusiness

शख्स ने घर में बनाई ऐसी चीज, हो रही लाखों की कमाई, आप भी कर सकते हैं ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी