Last Updated:
एयरपोर्ट पर नसीरुद्दीन शाह उस वक्त नाराज हो गए जब एक पत्रकार ने उनसे विवाद से जुड़े सवाल पूछने शुरू किए. एक्टर ने साफ कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता, मुझे हैरेस मत करो…’ मना करने के बावजूद सवाल जारी रहने पर वह भड़क उठे और तीखी प्रतिक्रिया दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां कई लोग इसे जबरन घेरने की कोशिश बताते हुए एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं.

नसीरुद्दीन शाह के वायरल वीडियो पर प्रकाश राज ने भी शेयर की है.
नसीरुद्दीन शाह ने एयरपोर्ट पर टीवी पत्रकार द्वारा बार-बार सवाल पूछे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने सवाल को इग्नोर किया और बोले मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हूं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में क्या है?
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ यात्रा से लौट रहे थे, तभी एक टीवी पत्रकार ने उन्हें रोककर विश्वविद्यालय विवाद पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा. क्लिप में शाह असहज नजर आ रहे हैं. उन्होंने सवाल सुनने के बाद कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता, इसलिए कृपया मुझे हैरेस (परेशान) मत कीजिए.’
‘आप मुझे परेशान कर रहे हैं’
हालांकि, रिपोर्टर के लगातार पूछते रहने पर एक्टर का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने माइक को झटकते हुए आगे कहा, ‘आप माइक मेरे चेहरे पर घुसेड़ रहे हैं. आप मुझे परेशान कर रहे हैं. आप लोग किस तरह के इंसान हैं? क्या आपको दिख नहीं रहा कि मैं यात्रा करके आया हूं और मैंने आपसे शांति से कहा है कि मैं बात नहीं करना चाहता. फिर क्यों बार-बार पूछ रहे हैं, क्यों परेशान कर रहे हैं?’
लोगों ने किया एक्टर का सपोर्ट
यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने कहा कि जब किसी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया हो तो उसे घेरना गलत है. एक यूजर ने लिखा, ‘माइक किसी के मुंह पर ठूंस देंगे तो उसे हटाने का हक है.’ दूसरे ने कहा, ‘यह सवाल नहीं, सीधा उत्पीड़न है.’ कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि निशाना एक्टर को बनाने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन से सवाल क्यों नहीं किए जा रहे. प्रकाश राज ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पत्रकारिता के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए.





