खेल » ‘मुझे लॉन्च नहीं होना’, करण जौहर के बेटे यश ने पहनी ‘नेपो बेबी’ टी-शर्ट

‘मुझे लॉन्च नहीं होना’, करण जौहर के बेटे यश ने पहनी ‘नेपो बेबी’ टी-शर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म के निशाने पर रहते हैं. वो स्टारकिड्स को लॉन्च करने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बने रहते हैं. हाल ही में फिल्ममेकर के बेटे ने नेपो किड की टी-शर्ट पहनकर अपने ही पिता पर तंज …और पढ़ें

‘मुझे लॉन्च नहीं होना’, करण जौहर के बेटे यश ने पहनी ‘नेपो बेबी’ टी-शर्टकरण जौहर के बेटे यश ने पहनी नेपो किड की टी-शर्ट.
नई दिल्ली.  करण जौहर के बच्चे यश और रूही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर छाए रहते हैं. फिल्ममेकर अक्सर दोनों के मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. एक बार फिर करण जौहर के बेटे यश अपने मजाकिया अंदाज की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. इस बार फिल्ममेकर के बेटे अपनी टी-शर्ट की वजह से चर्चा में बने हैं. नेपोटिज्म के फ्लैग बियरर कहे जाने वाले करण जौहर ने इस बार खुद इस टैग पर तंज कसते हुए अपने बेटे यश को नेपो किड की टी- शर्ट पहनाई.

हाल ही में ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में, करण जौहर के बेटे यश को ‘नेपो बेबी’ लिखी टी-शर्ट पहने देखा गया. यह बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्म की बातचीत पर एक मजेदार इशारा था. इस पल को और भी प्यारा बनाने वाला यश का चुटीला कमेंट था. जब करण ने उससे पूछा कि क्या वह जानता है कि उसकी टी-शर्ट पर लिखे शब्दों का मतलब क्या है, तो यश ने तुरंत हां में जवाब दिया और कहा, ‘हां, लेकिन मुझे लॉन्च नहीं होना’, और भाग गया.

यश जौहर का वीडियो

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी