खेल » मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कपिल शर्मा की सुरक्षा, सलमान खान से दोस्ती पड़ी भारी, कैफे पर 2 बार ताबड़तोड़ गोलीबारी

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कपिल शर्मा की सुरक्षा, सलमान खान से दोस्ती पड़ी भारी, कैफे पर 2 बार ताबड़तोड़ गोलीबारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Kapil Sharma Latest News: कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां पर फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कॉमेडियन के रेस्तरां पर दो बार हमला हुआ. पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था और दूसरा अटैक 8 अगस्त को हुआ. मुंबई…और पढ़ें

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कपिल शर्मा की सुरक्षा, सलमान खान से दोस्ती पड़ी भारीकपिल शर्मा पर खतरा मंडरा रहा है.
नई दिल्ली: कपिल शर्मा के कैफे पर हमले के बाद मुंबई पुलिस सचेत हो गई है. उन्होंने कॉमेडयिन की सुरक्षा बढ़ा दी है. कपिल के रेस्तरां में पिछली बार 8 अगस्त को हमला हुआ था, जो एक एक महीने में दूसरा हमला था. पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ओशिवारा में मौजूद कपिल के घर पर उनसे बात करने घर गई थी. कॉमेडियन के कैफे की शुरुआत 4 जुलाई को हुई थी.

एक्टर सलमान खान से संबंधों के कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है. कॉमेडियन के रेस्तरां पर हमले का वीडियो सुर्खियों में रहा, जिसमें कम से कम 25 बार फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. साथ ही, एक मैसेज भी है, ‘हमने टारगेट को कॉल किया था, लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी. अगर उसने अब भी रिंग नहीं सुनी, तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में की जाएगी.’ दो गैंग (गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई) ने सोशल मीडिया पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली है.

कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार हमला
कैफे पर हमले की पहली घटना 10 जुलाई को जब हुई थी, तब कुछ स्टाफ मैंबर अंदर ही थे. किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एक खिड़की में कम से कम 10 गोलियों के निशान पाए गए, जबकि एक दूसरा शीशा टूट गया. 8 अगस्त की शूटिंग के एक दिन बाद बिश्नोई गैंग के एक कथित मैंबर (हैरी बॉक्सर ) ने सलमान खान के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को टारगेट करते हुए एक ऑडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें कहा गया है, ‘सलमान खान के साथ काम करने वाले छोटे-मोटे निर्माता, निर्देशक या अभिनेता को नहीं बख्शा जाएगा.’ यह भी कहा गया कि गैंग ‘किसी भी हद तक’ जा सकता है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कपिल शर्मा की सुरक्षा, सलमान खान से दोस्ती पड़ी भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी