Last Updated:
वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जिसने हिंदी फिल्मों में कदम रखा, लेकिन वो अपनी पहचान नहीं बना पाईं. 20 साल पहले आई उनकी एक फिल्म पर भयंकर बवाल हुआ था. एक्ट्रेस की फिल्म की किसिंग सीन पर इतना बवाल मचा था कि मेकर्स को आखि…और पढ़ें
एक्ट्रेस की फिल्मों पर अक्सर विवाद होता था.नई दिल्ली. माहिरा खान, सबा कमर जैसी कई एक्ट्रेसेस ने हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाई और भारत में उन्हें पाकिस्तान से कई गुना ज्यादा प्यार और सम्मान मिला. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को मौका मिलना आम बात है. बरसों से पड़ोसी देश के कलाकार अपना देश छोड़ भारत में काम की तलाश में आते रहे हैं. 20 साल पहले आई फिल्म नजर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने अहम किरदार अदा किया था. इस फिल्म में वो अमीषा पटेल के भाई अश्मित के साथ दिखी थीं. फिल्म में दोनों के बीच कई सिजलिंग सीन्स थे जिनपर जमकर बवाल मचा था. एक किसिंग सीन पर तो इतना बवाल कटा कि उसे आखिरकार फिल्म से हटाना पड़ा.
एक्ट्रेस मीरा ने बॉलीवुड में 5 फिल्मों में काम किया. अपने अभिनय से ज्यादा वो अपनी निजी जिंदगी और लिंकअप की वजह से सुर्खियों में बनी रहती थी. 2 दशक पहले जब एक्ट्रेस की अश्मित पटेल के साथ फिल्म नजर आई थी, तो दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री के हर तरफ चर्चे थे. उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि अश्मित और मीरा डेट कर रहे हैं.
View this post on Instagram





